24 Trains Cancelled: अगर आप रेल यात्री हैं और अक्सर दिल्ली, पंजाब, यूपी या बिहार आना जाना लगा रहता है तो आपके लिए ये एक जरूरी खबर है. भारतीय रेलवे ने इन रूट्स की 24 ट्रेनों को 3 महीने के लिए कैंसिल कर दिया है और साथी ही 28 ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए हैं.
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ये फैसला बढ़ते कोहरे को देखते हुए लिया है. बढ़ रही सर्दी के बीच कोहरे की चादर और मोटी होती जा रही है, जिसने रेलवे की रफ्तार को कम कर दिया है. दरअसल, सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिससे दुघर्टनाओं की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में एहतियात रखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन को 3 महीने तक रोका है और कुछ के फेरों में कमी की है.
PM Kisan: आज खत्म होगा इंतजार, इतने बजे किसानों के खाते में आ जाएंगे 2000 रुपये
कौन से रूट्स होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित :
पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर और अंबाला समेत कई अन्य रूट्स पर ट्रेंने रद्द हैं. यानी दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों के रेलयात्री इससे प्रभावित होंगे.
कब से कब तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
एक दिसंबर से 28 फरवरी के बीच ये ट्रेनें रद्द रहेंगी. अगर आप इस दौरान इन रूट्स पर यात्रा की योजना बना रहे हैं तो पहले से ही तैयार रहें.
जारी हो गईं आज की नई दरें, जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव
कैंसल हुई ट्रेनों की लिस्ट (Trains fully cancelled)
14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक
14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्स. – 05.12.25 से 27.02.206 तक
22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्स. – 07.12.25 से 01.03.26 तक
12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस – 02.12.25 से 27.02.26 तक
12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस – 03.12.25 से 28.02.26 तक
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 06.12.25 से 28.02.26 तक
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस -04.12.25 से 26.02.26 तक
14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26 तक
14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस – 02.12.25 से 24.02.26 तक
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 02.03.26 तक
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 01.12.25 से 28.02.26 तक
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस – 01.12.25 से 27.02.26 तक
15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस – 03.12.25 से 01.03.26 तक
15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस – 01.12.25 से 23.02.26 तक
15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस – 02.12.25 से 24.02.26 तक
15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26 तक
15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस – 05.12.25 से 27.02.26 तक
12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 26.02.26 तक
12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस – 02.12.25 से 27.02.26 तक
22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 02.03.26 तक
22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस – 02.12.25 से 03.03.26 तक
18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक
18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 27.02.26 तक
इन ट्रेनों के फेरे कम किए गए (Reduction in Frequency of trains)
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, 01.12.25 से 26.02.26 तक प्रत्येक सोमवार और गुरूवार को रद्द
11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, 02.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रद्द
12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, 02.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक मंगल, गुरू और शनिवार को रद्द
12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 03.12.25 से 01.03.26 तक प्रत्येक बुध, शुक्र और रविवार को रद्द
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 07.12.25 से 22.02.26 तक प्रत्येक रविवार को रद्द
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, 09.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द
12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 07.12.25 से 22.02.26 तक प्रत्येक रविवार को रद्द
12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, 09.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द
12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस , 06.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द
12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, 08.12.25 से 02.03.26 तक प्रत्येक सोमवार को रद्द
22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस , 04.12.25 से 26.02.26 तक प्रत्येक गुरूवार को रद्द
22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द
12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक रवि और बुधवार को रद्द
12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस , 05.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक मंगल और शुक्रवार को रद्द
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, 03.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक बुध और शनिवार को रद्द
15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, 05.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक शुक्र और सोमवार को रद्द
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस , 02.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस , 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस , 06.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द
15910 लालगढ-डिब्रूगढ़़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 09.12.25 से 03.03.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द
15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस , 01.12.25 से 11.02.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल और बुधवार को रद्द
15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस , 01.12.25 से 11.02.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल और बुधवार को रद्द
15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, 01.12.25 से 01.02.26 तक प्रत्येक रवि, सोम, बुध और शुक्रवार को रद्द
15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 01.12.25 से 01.02.26 तक प्रत्येक रवि, सोम, बुध और शुक्रवार को रद्द
15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 03.12.25 से 11.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द
15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 04.12.25 से 12.02.26 तक प्रत्येक गुरूवार को रद्द
15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 02.12.25 से 14.02.26 तक प्रत्येक मंगल और शनिवार को रद्द
15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 03.12.25 से 15.02.26 तक प्रत्येक बुध और रविवार को रद्द
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
2 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
3 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
11 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines