Indian Railway UTS App: भारत में रोज लाखों लोग ट्रेन का सफर करते हैं। हजारों लोग रोज अपने काम पर ट्रेन के जरिए ही जाते हैं। उनको परेशानी न हो इसके लिए रेलवे समय-समय पर कई सुविधाएं लाता है। वर्तमान में रेलवे के कई ऐप हैं जिनके जरिए ट्रेन टिकट से लेकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप भी रोज ट्रेन का सफर करते हैं और टिकट के लिए लाइन में लगते हैं? अगर हां तो आज ही अपने फोन में रेलवे का UTS APP डाउनलोड कर लीजिए।
यूटीएस ऐप कैसे काम करता है?
कई बार रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। लेकिन अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) के जरिए रोज आप बिना लाइन में लगे टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए प्लेटफार्म टिकट, जनरल टिकट, और सीजन टिकट बुकिंग की जा सकती है। इसके जरिए सबसे पास के रेलवे स्टेशन का भी पता लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MakeMyTrip: आधी से भी कम पेमेंट करने पर मिलेगा कंफर्म टिकट, जीरो कैंसिलेशन, जानिए कंपनी का प्लान
कैसे बुक करें टिकट?
आजकल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्ट फोन होता है, जिसमें इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले स्टोर से इस ऐप करें, इसके बाद इसमें ऊपर कई सारे ऑप्शन दिख जाएंगे। आपको जो टिकट लेना है उसपर क्लिक करें। उदाहरण के लिए अगर आपको सीजन टिकट खरीदना है उसपर क्लिक करें। अपना स्टेशन चुने और कितने टिकट चाहिए वह नंबर भी डाल दें, इसके बाद पेमेंट कर दें।
लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि टिकट बुक करने के लिए आपको एकदम स्टेशन के अंदर नहीं होना चाहिए, स्टेशन से थोड़ा दूर रहें। पूरा प्रोसेस करने के बाद आपका कंफर्म टिकट खुलकर सामने आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: कटरा से श्रीनगर के लिए चलेगी Vande Bharat, दो अन्य ट्रेनों का भी संचालन, देखिए पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
8 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines