Indian Railway New Rules: ट्रेन टिकट रिजर्वेशन के नियम में बदलाव किया गया है। अब रिजर्वेशन 4 महीने नहीं बल्कि 2 महीने पहले ही कर सकते हैं। ये नियम 1 नवंबर से लागू होगा। अब सवाल ये उठता है कि आखिर रेलवे ने नया नियम क्यों बनाया? इससे यात्रियों को क्या फायदा होगा? जो पहले ही टिकट बुक किए गए हैं उनका क्या होगा? यात्रियों के सभी सवालों के जवाब यहां मिलेंगे।
क्या है रेलवे का नया नियम?
रेलवे टिकट बुकिंग में सबसे बड़ा बदलाव एक नवंबर से लागू होगा। इस नए नियम के मुताबिक, अब यात्री के लिए टिकट रिजर्वेशन 60 दिन पहले ही करा सकते हैं। इसकी अवधि पहले 120 दिन थी। इसमें 31 अक्टूबर 2024 की टिकट बुकिंग मान्य होगी। इनकी अवधि 120 दिन की ही रहेगी। इस नियम को लागू करने के पीछे कई कारण बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें: तत्काल टिकट बुक करने का ये तरीका कोई नहीं बताएगा! दीवाली-छठ के लिए झटपट ऐसे करें बुकिंग
क्या हैं बदलाव के कारण?
भारतीय ट्रेन में कन्फर्म टिकट को लेकर कई समस्याएं हैं। इसमें आप अगर तीन महीने पहले भी बुकिंग करते हैं तो ये वेटिंग लिस्ट में आता है। नियम में बदलाव करने को लेकर रेलवे का कहा है कि लंबे पीरियड के चलते लास्ट में लगभग 21 फीसदी टिकट कैंसिल किए जाते हैं। इसमें 4-5 प्रतिशत टिकट धारक ऐसे होते हैं जो सफर ही नहीं करते हैं। इस स्थिति में बुक किया गया वो टिकट पर कोई यात्रा नहीं कर पाता है। जिन लोगों को जरूरत होती है वह भी वंचित रह जाते हैं।
इससे धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते हैं। जैसे कोई व्यक्ति किसी दूसरे के टिकट पर यात्रा करता है। या यूं कहें कि यात्रियों और रेल कर्मचारी टिकट कंफर्म वाले यात्री के न पहुंचने पर बीच में सौदा कर लेते हैं।
टिकट कैंसिल के मामलों में आएगी कमी
120 दिन का काफी लंबा समय होता है। इसकी वजह से बहुत से टिकट कैंसिल होते हैं। अधिकारियों का कहना है कि 13 फीसदी लोग ही 4 महीने पहले ट्रेन का टिकट एडवांस में बुक करते थे। ज्यादातर टिकटों की बुकिंग यात्रा के 45 दिनों पहले की जाती है। नियम में बदलाव का ये भी एक बड़ा कारण है।
ये भी पढ़ें: Deepavali, Chhath special trains की संख्या 6000 के करीब, रेलवे ने जारी की लिस्ट
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
5 mins agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 mins ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
4 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
13 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
14 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
19 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines