Indian Railway How To Book Current Ticket: रेलवे में सफर से पहले कंफर्म टिकट बहुत जरूरी होता है। कहीं भी जाने से पहले महीनों पहले लोग टिकट बुक करवा लेते हैं, ताकि यात्रा के समय उन्हें कंफर्म टिकट मिल सके। पहले इसके लिए हमें रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की या दलालोंं के चक्कर काटने पड़ते थे। अब भारतीय रेलवे यानि IRCTC के ऑफिशियल ऐप में सारी सुविधा दे दी है। आप घर बैठे मोबाइल पर एक क्लिक में रिजर्वेशन करवा सकते हैं। खाली सीटों का स्टेटस चैक कर सकते हैं। इस सुविधा का फायदा आप कभी भी उठा सकते हैं।
क्या पड़ी जरूरत
फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी रहती है। किसी भी ट्रेन की सीटें पहले से बुक होने लगती हैं। 24 घंटे पहले तत्काल कोटे की सीटों पर भी रिजर्वेशन होने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, ट्रेन चलने से 12 घंटे पहले जब फाइनल चार्ट बनता है तो उस दौरान वो खाली सीटों की सूची भी सामने आ जाती है, जिन्होंने किसी भी कारणवश पहले से बुक टिकट कैंसिल करवा दी हो। वो खाली सीटों की लिस्ट मोबाइल ऐप भी अपडेट होती है तो ऐसे में कभी भी ट्रेन में खाली सीटों पर रिजर्वेशन करवा सकते हैं। या आप टीटीई के माध्यम से सीट अपने नाम करा सकते हैं।
कैसे करें स्टेटस चेक
रेलवे के ऑफिशियल IRCTC मोबाइल एप पर जाकर आप ट्रेन में खाली बर्थ का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा और वहां आपको एक बुक टिकट का टैब मिलेगा उसी के ठीक ऊपर पीएनआर स्टेटस और चार्ट/वैकेंसी का टैब होगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब इसमें आपको ट्रेन का नंबर, स्टेशन और सफर करने की तारीख समेत बोर्डिंग स्टेशन को एड करना है। बस सारा डेटा आपके सामने आ जाएगा की कितनी सीट खाली हैं और कौन-कौन सी हैं।
यह भी पढ़ें:इंडिया के इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, दिल्ली-NCR टॉप पर
इस बात का रखें ध्यान
अब ये भी जान लेते हैं कि सारा डाटा सिस्टम पर उपलब्ध होता है। ट्रेन के निकलने से पहले जो सीट खाली होती हैं उनकी डिटेल आ जाती है। टीटीई इस सूचना को ऑनलाइन अपडेट करता है और जिन लोगों को टिकट बुक करना होता है वो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Defence से लेकर Railway तक आज इन कंपनियों के शेयर भर सकते हैं उड़ान!
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
5 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
8 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
9 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
10 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
10 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
12 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
12 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
13 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines