इंडिया के इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, दिल्ली-NCR टॉप पर

Housing prices rise across top Indian cities: द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर जमीनों के रेटों में करीब 50% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (33)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Housing prices rise across top Indian cities: इंडिया के प्रमुख राज्यों में प्रॉपर्टी की कीमत औसतन 11000 रुपये प्रति वर्ग फुट बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली एनसीआर ने 2024 की तीसरी तिमाही के दौरान आवास की कीमतों में करीब 32% सालाना का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

यहां द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर जमीनों के रेटों में तो करीब 50% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 की तुलना में दिल्ली एनसीआर में औसत आवास की कीमतों में 75% की बढ़ोतरी हुई है, जो मुख्य रूप से लग्जरी और बड़े घरों की मांग के कारण है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंडिया दुनिया की सबसे हॉट हाउसिंग मार्केट में शामिल 

रिपोर्ट के अनुसार एनसीआर के बाद बेंगलुरु का नंबर रहा। यहां बेंगलुरू में औसत आवास की कीमत में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 24% की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में स्पष्ट करते हुए बताया गया कि यहां 3 और 4 बेडरूम वाले बड़े घरों की ज्यादा डिमांड है। बता दें इंडिया दुनिया की सबसे हॉट हाउसिंग मार्केट की लिस्ट में शामिल है। देश के टॉप शहरों में घरों की कीमतें लगातार 15 तिमाहियों से बढ़ रही हैं।

मुंबई महानगर है पसंदीदा शहर

रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद में प्रॉपर्टी के रेट में 16%, कोलकाता और हैदराबाद में 3% और चेन्नई में 2% का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अगले कुछ सालों में यहां रेट और बढ़ेंगे। चाहे आप एक आलीशान अपार्टमेंट लेना चाह रहे हों या एक कॉम्पैक्ट स्टार्टर होम की तलाश कर रहे हैं, निकट भविष्य में इसके लिए आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में प्रॉपर्टी के रेट करीब 4 फीसदी बढ़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ