IRCTC के ऐप की इस खूबी से करोड़ों लोगों को लाभ, मोबाइल पर क्लिक करते ही मिलेगा कंफर्म टिकट

Indian Railway How To Book Current Ticket: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब चलती ट्रेन में भी टिकट बुक किया जा सकता है वो भी कंफर्म टिकट की गारंटी के साथ…

Indian Railway

Indian Railway How To Book Current Ticket: रेलवे में सफर से पहले कंफर्म टिकट बहुत जरूरी होता है। कहीं भी जाने से पहले महीनों पहले लोग टिकट बुक करवा लेते हैं, ताकि यात्रा के समय उन्हें कंफर्म टिकट मिल सके। पहले इसके लिए हमें रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की या दलालोंं के चक्कर काटने पड़ते थे। अब भारतीय रेलवे यानि IRCTC  के ऑफिशियल ऐप में सारी सुविधा दे दी है। आप घर बैठे मोबाइल पर एक क्लिक में रिजर्वेशन करवा सकते हैं। खाली सीटों का स्टेटस चैक कर सकते हैं।  इस सुविधा का फायदा आप कभी भी उठा सकते हैं।

क्या पड़ी जरूरत

फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी रहती है। किसी भी ट्रेन की सीटें पहले से बुक होने लगती हैं। 24 घंटे पहले तत्काल कोटे की सीटों पर भी रिजर्वेशन होने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, ट्रेन चलने से 12 घंटे पहले जब फाइनल चार्ट बनता है तो उस दौरान वो खाली सीटों की सूची भी सामने आ जाती है, जिन्होंने किसी भी कारणवश पहले से बुक टिकट कैंसिल करवा दी हो। वो खाली सीटों की लिस्ट मोबाइल ऐप भी अपडेट होती है तो ऐसे में कभी भी ट्रेन में खाली सीटों पर रिजर्वेशन करवा सकते हैं। या आप टीटीई के माध्यम से सीट अपने नाम करा सकते हैं।

कैसे करें स्टेटस चेक

रेलवे के ऑफिशियल IRCTC मोबाइल एप पर जाकर आप ट्रेन में खाली बर्थ का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा और वहां आपको एक बुक टिकट का टैब मिलेगा उसी के ठीक ऊपर पीएनआर स्टेटस और चार्ट/वैकेंसी का टैब होगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब इसमें आपको ट्रेन का नंबर, स्टेशन और सफर करने की तारीख समेत बोर्डिंग स्टेशन को एड करना है। बस सारा डेटा आपके सामने आ जाएगा की कितनी सीट खाली हैं और कौन-कौन सी हैं।

इस बात का रखें ध्यान

अब ये भी जान लेते हैं कि सारा डाटा सिस्टम पर उपलब्ध होता है। ट्रेन के निकलने से पहले जो सीट खाली होती हैं उनकी डिटेल आ जाती है। टीटीई इस सूचना को ऑनलाइन अपडेट करता है और जिन लोगों को टिकट बुक करना होता है वो कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ