Special Vande Bharat Express Train: दिवाली से छठ के बीच बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चला रही है. ये स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी.आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, उत्तर रेलवे ने प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेनों की एक सीरीज की घोषणा की है.
भारत की ये ट्रेन देती है मुसाफिरों को मुफ्त खाना! जानिये कौन सी ट्रेन है, किस रूट पर चलती है
कब चलेगी दिल्ली पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस
इस पहल के तहत, दिवाली (Diwali 2025) और छठ पूजा (Chhath Puja 2025) के आसपास बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए अक्टूबर और नवंबर के बीच पटना-नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलेगी.उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 11 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2025 तक चलेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 तक चलेगी और रविवार, मंगलवार और गुरुवार को 16 फेरे लगाएगी.
क्या होगी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस की टाइमिंग
वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (02253) ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और रात को 11:30 बजे तक नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा देगी. ट्रेन शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी. यात्री ट्रेन से 13 घंटे 30 मिनट में सफर पूरा करके नई दिल्ली पहुंचेंगे.
Patna Metro: पटना वासी आज से कर पाएंगे मेट्रो से सफर, 15 रुपये से शुरू होगा किराया; जानें टाइमिंग
वहीं नई दिल्ली से पटना जाने वाली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (02254) नई दिल्ली से सुबह 8:35 पर चलेगी और रात 9:30 पर पटना पहुंचेगी. दिल्ली से ये ट्रेन तीन दिन चलेगी, रविवार, मंगलवार और गुरुवार. ट्रेन दिल्ली से पटना का सफर पूरा करने के लिए 12 घंटे 55 मिनट का समय लेगी.
किन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन
यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मिर्जापुर होते हुए), प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इस विशेष सेवा में 20 डिब्बों वाली वंदे भारत रेक का उपयोग किया जाएगा, जिसे उच्च गति के आराम के लिए डिजाइन किया गया है और आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
29 mins agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
21 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
22 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
23 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
23 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines