Patna Metro: पटना वासी आज से कर पाएंगे मेट्रो से सफर, 15 रुपये से शुरू होगा क‍िराया; जानें टाइम‍िंग

Patna Metro Timing: पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन हो चुका है और आज से इसे आम जनता के ल‍िए खोल द‍िया गया है. आइये आपको बताते हैं क‍ि आप क‍ितने बजे से मेट्रो सफर का लाभ ले पाएंगे.

patna metro

Patna Metro: पटना में रहने वालों के ल‍िए आज से मेट्रो की सुव‍िधा शुरू हो गई है. आज 7 अक्‍टूबर से वह मेट्रो सफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही पटना, देश का 24वां ऐसा शहर बन गया है, जहां मेट्रो का संचालन हो रहा है.

विज्ञापन

क‍ितना है क‍िराया
पटना मेट्रो का न्‍यूनतम किराया 15 रुपये है. अधिकतम क‍िराया 30 रुपये है. अभी पटना मेट्रो में सफर करने वाले यात्र‍ियों को टोकन लेना होगा, जो एक कागज की पर्ची होगी, ज‍िस पर क्यूआर कोड लगा होगा. इस क्‍यूआर को प्रवेश द्वार पर लगी मशीन में स्‍कैन करना होगा. इसके बाद अंदर प्रवेश कर पाएंगे. कुछ द‍िनों के बाद मेट्रो कार्ड की व्‍यवस्‍था की जाएगी. मेट्रो में तीन स्टेशन हैं और हर मेट्रो स्‍टेशन पर टिकट काउंटर की सुव‍िधा दी गई है. बता दें क‍ि टोकन एक घंटे के ल‍िए वैल‍िड होगा.

विज्ञापन

पटना मेट्रो टाइम‍िंग (Patna Metro time table)
मेट्रो सेवा हर दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी और हर ट्रेन 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी. मेट्रो हर दिन 40 से 42 चक्कर लगाएगी. हर कोच में 138 सीटें हैं और 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं.

आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक चलेगी मेट्रो
पटना मेट्रो परियोजना के पहले चरण में, यात्रियों के लिए आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक ट्रेन शुरू की जा रही है. इस रूट पर तीन प्रमुख स्टेशन हैं: आईएसबीटी स्टेशन, जीरो माइल स्टेशन और भूतनाथ रोड स्टेशन. बाद में इस रूट का विस्तार पटना जंक्शन और मलाही पकरी तक किया जाएगा. पहले चरण की कुल लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है.

विज्ञापन

हाई-टेक कोच और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था
पटना मेट्रो के कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन पैनिक बटन और स्वचालित दरवाजे लगाए गए हैं. ट्रेन की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. सुरक्षा की ज‍िम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी गई है, जो दिल्ली मेट्रो की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन करेगी.

स्टेशनों पर द‍िखेगी बिहार की संस्कृति
पटना मेट्रो के प्रत्येक स्टेशन को स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाने के लिए डिजाइन किया गया है. आईएसबीटी स्टेशन को “गेटवे ऑफ पटना” की थीम पर डिजाइन किया गया है, जबकि भूतनाथ स्टेशन पर मधुबनी और मिथिला कला का प्रदर्शन किया जाएगा. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा के साथ-साथ बिहार की सांस्कृतिक पहचान का भी अनुभव होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ