India’s First LPG ATM: भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर गाड़ते हुए गुरुग्राम के सोहना (सेक्टर 33) स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में देश का पहला भारतगैस इंस्टा एलपीजी (Bharatgas Insta LPG) एटीएम स्थापित किया है। यह मशीन ठीक वैसे ही काम करती है जैसे बैंक का एटीएम पैसे निकालता है, बस यहां आपको पैसे की जगह भरा हुआ गैस सिलेंडर मिलता है।
क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 60% एलपीजी आयात करता है। शिपमेंट में देरी और पैनिक-बाइंग की वजह से पैदा हुए संकट को देखते हुए, BPCL ने इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है ताकि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिना किसी रुकावट के गैस मिल सके।
कैसे काम करता है यह LPG ATM?
सिलेंडर लेने की प्रक्रिया बेहद सरल और डिजिटल है:
स्टेप 1: मशीन की स्क्रीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 2: मोबाइल पर आए OTP को भरकर अपनी पहचान सत्यापित करें।
स्टेप 3: अपने खाली सिलेंडर के क्यूआर (QR) कोड को मशीन के स्कैनर के सामने दिखाएं।
स्टेप 4: वेरिफिकेशन के बाद मशीन की खिड़की खुलेगी, उसमें अपना खाली सिलेंडर रख दें। मशीन खुद उसका वजन और शुद्धता चेक कर लेगी।
स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रही राशि का भुगतान UPI के जरिए करें।
स्टेप 6: भुगतान सफल होते ही दूसरी खिड़की से सीलबंद, भरा हुआ सिलेंडर बाहर आ जाएगा।
क्या है इसकी खासियत?
कंपोजिट सिलेंडर: इस एटीएम में लोहे के भारी सिलेंडरों के बजाय 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं, जो काफी हल्के होते हैं और इनमें गैस का स्तर भी बाहर से दिखता है।
स्मार्ट मॉनिटरिंग: मशीन में एक बार में 10 सिलेंडर लोड होते हैं। जैसे ही स्टॉक में सिर्फ 2 सिलेंडर बचते हैं, मशीन खुद ही नजदीकी गैस एजेंसी को रिफिल के लिए अलर्ट भेज देती है।
24/7 सेवा: यह सुविधा दिन-रात खुली रहती है, यानी रात को 2 बजे भी गैस खत्म हो जाए तो चिंता की बात नहीं।
लोहे के सिलेंडर को कैसे बदलें?
अगर आपके पास पुराना 14.2 किलो वाला लोहे का सिलेंडर है, तो आप इसे भारत गैस एजेंसी जाकर कंपोजिट सिलेंडर में बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के अंतर की राशि (लगभग 1990) जमा करनी होगी। एक बार कंपोजिट सिलेंडर मिलने के बाद आप उसे इस एटीएम से कभी भी रिफिल करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
35 mins agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
58 mins agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
5 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
6 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
8 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
9 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
9 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
9 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines