Income Tax Return File Last Date: कुछ महीने पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक महिला को जेल इसलिए भेजा गया क्योंकि उसने इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा था। इनकम टैक्स ऑफिस की शिकायत पर आईटीआर फाइल न करने के कारण महिला को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। साथ ही 5 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ा। हालांकि, महिला के अनपढ़ होने और इस बारे में जानकारी न होने पर कोर्ट की ओर से सिर्फ 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। वरना इस पर सेक्शन 276सीसी के तहत 7 साल तक की सजा सुनाई जाती है।
31 जुलाई से पहले निपटा लें ये काम
वहीं, अगर आप भी नहीं चाहते कि आपको जेल जाना पड़े तो जल्द से जल्द 31 जुलाई से पहले इनकम टैक्स रिटर्न भर लें। अक्सर लोग इनकम टैक्स रिटर्न को गंभीरता से नहीं लेते हैं और लास्ट डेट के इंतजार में रह जाते हैं। ऐसे में होता ये है कि आखिरी तारीख आने पर अगर सर्वर डाउन हो जाता है तो आपका इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का काम नहीं हो पाएगा और फिर आपके लिए समस्या भी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: ऑफिस से नहीं मिला Form 16A? तो यहां से करें डाउनलोड
हर दिन लाख रिटर्न फाइल- आयकर विभाग
आयकर विभाग के अनुसार 31 जुलाई 2024 तक ITR दाखिल करना सभी के लिए जरूरी है। फिलहाल, प्रतिदिन 13 लाख रिटर्न फाइल हो रही है। विभाग का कहना है कि 14 जुलाई तक करीब 2.7 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हुए हैं। जबकि, पिछले साल की तुलना में रिटर्न 13% ज्यादा है। आप आसानी से घर बैठे भी आईटीआर फाइल कर सकते हैं।
इनकम टैक्स रिटर्न की लास्ट डेट क्या बढ़ सकती है?
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, उससे तो ये ही लग रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की ओर से आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट में बदलाव किया जा सकता है। दरअसल, शिकायतों में बताया गया है इनकम टैक्स पोर्टल पर लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल की लास्ट डेट को बढ़ाने के लिए कहा है। अगर लास्ट डेट में बदलाव होता है तो 31 जुलाई की जगह 31 अगस्त 2024 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल की आखिरी तारीख हो सकती है।
ये भी पढ़ें-: 3 सरकारी बैंकों में स्पेशल FD स्कीम लॉन्च, निवेश पर बंपर बेनेफिट!
संबंधित खबरें
धनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
48 mins agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
1 hr agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
1 hr agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
20 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
21 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 day agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines