IDBI Bank customers: ग्राहकों को नए साल का गिफ्त देते हुए आईडीबीआई बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में से एक, ‘अमृत महोत्सव डिपॉजिट’ (Amrit Mahotsav Deposit) की जमा दर में वृद्धि की है। बैंक ने जमा पर ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और अब 26 दिसंबर, 2022 से प्रभावी सीमित अवधि की पेशकश के रूप में सिर्फ 700 दिनों के लिए 7.60 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
अमृत महोत्सव डिपॉजिट योजना नवंबर 2022 में शुरू की गई थी, जब ब्याज दर 700 दिनों के लिए बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत कर दी गई थी। नई ब्याज दर अब 7.60 फीसदी हो गई है। उस समय भी बैंक ने 555 दिनों वाले अमृत महोत्सव डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.50 फीसदी से बढ़ाकर अधिकतम 7 फीसदी कर दिया था।
और पढ़िए – Railway for free: भारतीय रेलवे की तरफ से मुफ्त में ट्रेन टिकट कैसे पाएं? चेक करें ये डिटेल्स
20 अप्रैल, 2022 को, IDBI बैंक ने ‘IDBI नमन वरिष्ठ नागरिक जमा’ पेश की थी, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कार्यक्रम है। वरिष्ठ नागरिक इस योजना में 1 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि के लिए अपना पैसा निवेश कर सकते हैं।
इन लोगों को मिलेगी अधिक ब्याज
यह योजना 31 दिसंबर, 2022 तक वैध है। वरिष्ठ नागरिक इस विशेष एफडी योजना पर 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। यह अतिरिक्त 0.25 प्रतिशत ब्याज मौजूदा 0.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज दर से अधिक है जो बैंक अपने ग्राहकों को देता है। इसका मतलब है कि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 0.75 फीसदी अतिरिक्त रिटर्न मिलेगा।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
14 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines