नई दिल्ली: निजी ऋणदाता ICICI बैंक ने गुरुवार को त्योहारी सीजन की शुरुआत में अपने ग्राहकों के लिए ‘Festive Bonanza’ लॉन्च करने की घोषणा की है। ग्राहक बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, उपभोक्ता वित्त या कार्डलेस ईएमआई का उपयोग करके 25,000 रुपये तक की बचत और कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक अपने बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ईएमआई भुगतान करके भी इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
अभी पढ़ें – Post Office Scheme: केवल 3 साल में 10 लाख रुपये से अधिक पाएं, इस स्कीम में पैसा लगाएं
बैंक की ओर से बताया गया, ‘हमें अपने ग्राहकों के लिए ‘Festive Bonanza’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें खरीद और खर्च पर ढेर सारे ऑफर्स, छूट और कैशबैक शामिल होंगे। हमने उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला में अग्रणी ब्रांडों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के साथ सहयोग किया है।’
इसके अलावा, बैंक ने अपने सभी बैंकिंग समाधानों में उत्सव के लाभ पेश किए हैं। इनमें होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर, प्रॉपर्टी पर लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, टू व्हीलर लोन शामिल है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राकेश झा ने लॉन्च के मौके पर कहा, हमें उम्मीद है कि ये ऑफर हमारे ग्राहकों के लिए बहुत खुशी और उत्साह लाने में सक्षम होंगे।
आईसीआईसीआई बैंक ने इलेक्ट्रिक्स और गैजेट्स, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर आदि श्रेणियों में ग्राहकों की त्योहारी मांगों को पूरा करने के लिए कई ऑफर्स तैयार किए हैं।
अभी पढ़ें – हर महीने लगाएं 2000 रुपये और पाएं 48 लाख से ज्यादा का रिटर्न, LIC की इस स्कीम ने मजे खड़े कर दिए
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सभी श्रेणियों में आकर्षक छूट का लाभ उठा सकते हैं। वे अपनी खरीदारी की पेमेंट के लिए कार्डलेस ईएमआई और ‘नो-कॉस्ट ईएमआई’ जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
45 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
3 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
7 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
9 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines