Hyundai IPO: हुंडई का आईपीओ 17 अक्टूबर को बंद हुआ, लेकिन इसे उम्मीद से कम रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ करीब 28,000 करोड़ रुपये का था, जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। कंपनी की ब्रांड पहचान भारत में मजबूत है और यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। हुंडई के शेयर 22 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की उम्मीद है।
Hyundai IPO का GMP कितना है?
इस वक्त शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 1,903 रुपये है, जो 1,960 रुपये के इशू प्राइस से -3% कम है। यानी लिस्टिंग के दिन आपको लॉस हो सकता है। बावजूद इसके ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने इस इश्यू को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी थी। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल इस बात के इंडिकेटर हैं कि कंपनी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में किस तरह की स्थिति में हैं और तेजी से बदल सकते हैं।
कैसी है कंपनी की कंडीशन
बता दें कि भारतीय बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ है। हुंडई भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है और एक्सपोर्ट में पहले नंबर पर आती है। कंपनी का 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने का प्लान है, जिससे उसे इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी फायदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें : Hyundai Motor India IPO: गजब हो गया…सबसे बड़ा IPO खुलने से पहले ही क्रैश, पैसे लगाएं या नहीं?
IPO की खास बातें
यह IPO केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) था, यानी हुंडई को इसके पैसे से भारत में फायदा नहीं मिलेगा। यह रकम इनोवेशन और R&D पर खर्च की जाएगी, लेकिन इसका भारत में सीधा इस्तेमाल नहीं होगा।
वैल्यूएशन और चुनौतियां
कंपनी ने अपने शेयर्स की पूरी कीमत वसूली है, जिससे आगे बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। लिस्टिंग पर यह काफी हद तक बाजार की कंडीशन पर डिपेंड करेगा और मीडियम और लॉन्ग टर्म में ऑटो सेक्टर को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए हैं, तो लिस्टिंग के बाद इसमें इन्वेस्ट करना ज्यादा सही रहेगा।
(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
57 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines