---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Hurun Global Rich list: गौतम अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी, Net Worth पर डालें एक नजर

Hurun Global Rich list: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के अध्यक्ष और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया भर के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। यह रिपोर्ट रिसर्च प्लेटफॉर्म Hurun द्वारा रीयल-एस्टेट ग्रुप M3M के साथ मिलकर तैयार की गई है, जिसका शीर्षक रखा गया है […]

---विज्ञापन---

Hurun Global Rich list: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के अध्यक्ष और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया भर के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। यह रिपोर्ट रिसर्च प्लेटफॉर्म Hurun द्वारा रीयल-एस्टेट ग्रुप M3M के साथ मिलकर तैयार की गई है, जिसका शीर्षक रखा गया है ‘The 2023 M3M Hurun Global Rich List’

रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी 82 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, इसके बाद भारतीय अरबपतियों में 53 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी का स्थान है। साइरस पूनावाला 28 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शिव नादर और उनका परिवार 27 अरब डॉलर के साथ चौथे और लक्ष्मी मित्तल 20 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Hindenburg impact: गौतम अडानी को हर हफ्ते हुआ 3,000 करोड़ रुपये का घाटा, अमीरों की लिस्ट में ‘इस’ नंबर पर पहुंचे

अडानी को लेकर दी बड़ी जानकारी

रिपोर्ट में अडानी को लेकर भी बड़ी जानकारी दी गई है। बताया गया कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद 2022-2023 में प्रति सप्ताह 28 बिलियन डॉलर या ₹3,000 करोड़ का नुकसान गौतम अडानी को हुआ है। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह द्वारा स्टॉक में हेराफेरी और धोखाधड़ी, टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग में शामिल रहा है। हालांकि, समूह ने दावों से इनकार किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 22, 2023 02:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola