Hindenburg impact: गौतम अडानी को हर हफ्ते हुआ 3,000 करोड़ रुपये का घाटा, अमीरों की लिस्ट में 'इस' नंबर पर पहुंचे

gautam adani
विज्ञापन

Hindenburg impact: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट का खामियाजा अब तक भुगतना पड़ रहा है। वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति के स्टेटस को खोकर अब 23वें स्थान पर आ गए। बुधवार को जारी M3M Hurun Global Rich List 2023 में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि संपत्ति में साल-दर-साल 35% की गिरावट के साथ, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 53 बिलियन डॉलर रह गई है।

Hurun के मुताबिक, अडानी को पिछले साल से हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी के साथ अडानी समूह पीछे हुआ और चीन के झोंग शानशान दूसरे सबसे अमीर एशियाई खिताब को ले गए।

विज्ञापन

जनवरी में, यूएस शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद, अडानी की संपत्ति अपने चरम से 60% से अधिक कम हो गई। रिपोर्ट से ठीक पहले, अडानी में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।

24 जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च की जारी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि अडानी समूह द्वारा स्टॉक में हेराफेरी और धोखाधड़ी, टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग में शामिल रहा है। हालांकि, समूह ने दावों से इनकार किया है। हालांकि, इससे समूह के सूचीबद्ध शेयरों ने 130 अरब डॉलर के बाजार मूल्य को खो दिया।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने पाया खास मुकाम

इसके साथ ही 28 बिलियन डॉलर के नेट नुकसान के साथ अडानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से पीछे रह गए और अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल संपत्ति 82 बिलियन डॉलर आंकी गई है। दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में अंबानी अकेले भारतीय हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ