How To Reset UPI Pin Step By Step: आज के टाइम में लोग जेब में कैश न रखकर ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए पिन लगा होता है। फोन में इंस्टाग्राम आईडी से लेकर डिजिलॉकर तक सबमें पासवर्ड होता है, जिस वजह से अक्सर हम कई पासवर्ड या पिन भूल जाते हैं। यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, इसमें यूपीआई पिन डालकर पेमेंट करना होता है। अगर कभी यूपीआई पिन ही भूल जाएं या किसी और को पिन का पता चल जाए तो दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप अपना यूपीआई पिन कुछ ही स्टेप्स में बदल सकते हैं।
UPI पिन रिसेट करने का प्रोसेस (UPI PIN Reset Step By Step)
यूपीआई पिन रिसेट करना काफी आसान है। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। यहां जानिए इसका पूरा प्रोसेस।
- इसके लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में पेमेंट ऐप (PhonePe, Paytm, Google Pay etc…) पर जाएं।
- ऐप पर बाईं ओर ऊपर की साइड अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।
- इसके बाद बैंक अकाउंट पर क्लिक करें, जिसका UPI पिन बदलना है।
- यूपीआई पिन के सेक्शन पर जाकर रिसेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ‘रिसेट’ पर जाने के बाद डेबिट कार्ड का यूज करना है।
- इसमें अपने डेबिट कार्ड की आखिरी 6 डिजिट और वैलिड अप टू तारीख डालें।
- 6 डिजिट और तारीख डालने के बाद वैरिफाई पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर प्रोसीड करें।
- आखिर में, नया यूपीआई पिन बनाकर कंफर्म करने का ऑप्शन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 5 Mutual Fund दे रहे FD से भी अच्छा रिटर्न, इन्वेस्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये ऑप्शन
डेबिट कार्ड के बिना कैसे चेंज करें यूपीआई पिन? (UPI PIN Reset Without Debit Card)
अगर डेबिट कार्ड नहीं है, तब भी यूपीआई पिन रिसेट किया जा सकता है। इसके लिए अपने पेमेंट ऐप की प्रोफाइल पर जाएं और UPI & Linked Bank Accounts मेन्यू को ओपन कर लें। इसके बाद, बैंक खाते को सेलेक्ट करें और चेंज पिन पर जाएं। फिर, I remember my old UPI PIN पर क्लिक करके अपना पुराना पिन डालें और नया पिन सेट कर लें।
संबंधित खबरें
रिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
8 hrs ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
9 hrs ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
11 hrs agoदिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
13 hrs ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
14 hrs agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
14 hrs agoEPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
18 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
19 hrs agoपेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
19 hrs ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines