5 Mutual Fund दे रहे FD से भी अच्छा रिटर्न, इन्वेस्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये ऑप्शन

Mutual Funds With High Return: बचत को सही जगह इन्वेस्ट करने के लिए काफी रिसर्च करनी पड़ती है। लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं कि वह एफडी को चुनें या म्यूचुअल फंड को? इस बीच, इन 5 म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से 4 गुना रिटर्न मिलेगा।

Mutual Funds

Mutual Funds With High Return: इस समय बैंक एफडी में छह या साढ़े छह फीसदी का सालाना रिटर्न मिल रहा है। इतना रिटर्न तो इंफ्लेशन में ही चला जाता है। उसके ऊपर बैंक एफडी के रिटर्न पर इनकम टैक्स भी लगाया जाता है। ऐसे में, लोग सोचते हैं कि आखिर वह अपनी बचत कहां इन्वेस्ट करें जिससे अच्छा रिटर्न भी मिले। पैसा इन्वेस्ट करने का एक और ऑप्शन होता है म्यूचुअल फंड। इसमें अच्छा रिटर्न भी मिलता है और प्रॉफिट भी। ऐसे में जानिए वह बेस्ट म्यूचुअल फंड कौन-से हैं जिनमें एफडी से 4 गुना रिटर्न मिलेगा?

स्टॉक मार्केट से रिटर्न

आज के टाइम में लोग स्टॉक मार्केट से ठीक-ठाक पैसे तो बना रहे हैं लेकिन इसका रिस्क भी काफी ज्यादा होता है। अक्सर लोगों को इसकी जानकारी कम होती है, जिस वजह से वह घाटे में पड़ जाते हैं।

म्यूचुअल फंड में मिलता है कम रिस्क के साथ रिटर्न

कम रिस्क के साथ FD और बॉन्ड से ज्यादा रिटर्न चाहिए तो म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किया जा सकता है। इसपर इन्वेस्टर को औसतन 7% से 8% का रिटर्न मिलता है, जबकि ये म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर की 30 परसेंट से ज्यादा की कमाई करा रहे हैं।

ये म्यूचुअल फंड दे रहे एफडी से अच्छा रिटर्न

  • निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप

निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड इन्वेस्टर्स को पिछले एक साल में 37.5 परसेंट रिटर्न देने में कामयाब रहा है।

  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल 

यह एक ब्लूचिप फंड है जिसने अपने इन्वेस्टर्स को पिछले साल (2023) में 35 परसेंट का रिटर्न दिया है।

  • एचडीएफसी टॉप 100 फंड 

इसने लगभग 27.53 साल पूरे कर लिए हैं और शुरू से ही 19.25 परसेंट CAGR की पेशकश की है । इन्वेस्टर्स को 35 परसेंट के करीब रिटर्न दिया है।

  • JM लार्ज कैप फंड

इसका मार्केट कैप सिर्फ 73 करोड़ रुपये का है लेकिन इसने इन्वेस्टर्स को 38 परसेंट का रिटर्न दिया है।

  • टाटा लार्ज कैप फंड

इसने इन्वेस्टर्स को 31 परसेंट का रिटर्न दिया है, जो काफी शानदार है।

आज के टाइम में लोग हाई रिटर्न के लिए किसी भी कम NAV वाले फंड में पैसा लगा देते हैं। ऐसे में, सलाह दी जाती है कि देखकर इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ