Pay Electricity Bill Using Google Pay: बिजली भरना भी एक टेंशन का काम है। वैसे तो ऑनलाइन के जमाने में यह चुटकियों में हो जाता है। लेकिन जिंदगी की भागदौड़ में ऐसे काम करने के लिए भी टाइम निकालना पड़ता है। लेकिन अगर आप मोबाइल चलाते हैं। ऑनलाइन ऐप्स का इस्तेमाल करना जानते हैं तो गूगल पे के जरिए आप आसानी से बिजली भुगतान कर सकते हैं। इस स्टोरी में आपको बताएंगे कि गूगल पे से बिजली का भुगतान कैसे करें –
गूगल पे ने बहुत सारे राज्यों के पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों और विभागों के साथ बिजली भुगतान के लिए समझौता किया है। इसके जरिए गूगल पे की कोशिश है कि ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा दिया जाए।
गूगल पे के जरिए बिजली का भुगतान करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से गूगल प्ले डाउनलोड करें। अपना अकाउंट सेटअप करें। और बैकअकाउंट को इससे जोड़ लें। बिना अकाउंट जोड़े गूगल पे से ट्रांजैक्शन नहीं हो सकता। इसके लिए आपको बैंक डिटेल्स तैयार रखें।
गूगल पे ये बैंक डिटेल्स को जोड़ना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। एक बार गूगल पे से बैंक अकाउंट जुड़ गया तो फिर आप बिजली बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।
सबसे पहले गूगल पे पर पे बिल्स (Pay Bills) का ऑप्शन चुनें। इसके बाद पेमेंट ऑप्शंस में से इलेक्ट्रिसिटी कैटेगिरी को सेलेक्ट करें। फिर अपने राज्य के अनुसार बिजली वितरण कंपनी को सेलेक्ट करें।
ये भी पढ़ेंः New Rules: बिजली बिल भरने से लेकर गैस-सिलेंडर तक, 1 अगस्त से बदलेंगे ये 5 नियम
इसके बाद आपको एजेंसी सेलेक्ट करना होगा। फिर अपने कंज्यूमर अकाउंट को लिंक करें। बिजली बिल पर आपकी डिटेल्स दर्ज होगी। उससे आपको बिजली उपभोक्ता अकाउंट को गूगल पे से जोड़ने में मदद मिलेगी।
इसके बाद अपना बिल अमाउंट भरें और पेमेंट के लिए अपना यूपीआई पिन डालें। बिजली बिल के सफलतापूर्वक भुगतान की जानकारी आपको मैसेज के जरिए मिल जाएगी।
एक बार गूगल पे पर अकाउंट सेटअप करने के बाद आपको अगली बार पेमेंट करने में आसानी होगी। अगर आपने पहले से अकाउंट सेटअप कर रखा है तो फिर ये चुटकियों का खेल है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
16 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
17 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
18 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines