मुलायम पर‍िवार में कौन है Aryan Yadav? लद्दाख की सेर‍िंंग से की शादी; सुप्रीम कोर्ट में करती हैं प्रैक्‍ट‍िस

आर्यन यादव, अख‍िलेश यादव के चचेरे भाई हैं, ज‍िन्‍होंने लद्दाख की सेर‍िंग से शादी की है. जान‍िये उनकी पत्‍नी क्‍या करती हैं और क‍िस बैकग्राउंड से ब‍िलॉन्‍ग करती हैं.

aryan yadav and sering

who is Aryan Yadav? मुलायम परिवार ने अपनी नई बहू का स्‍वागत क‍र ल‍िया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने लद्दाख की सेर‍िंग से शादी की है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के यादवों के गढ़ सैफई में इस शानदार शादी का आयोजन क‍िया गया. हालांक‍ि शादी मंगलवार 25 नवंबर को हो चुकी है, लेक‍िन लोग आर्यन यादव और उनकी वाइफ सेर‍िंग के बारे में जानने के ल‍िए काफी उत्‍सुक हैं. तो आइये आपको वो सब बताते हैं, जो हमें अभी तक पता है :

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है आर्यन यादव?
आर्यन यादव के बारे में पब्लिक जानकारी लिमिटेड है. आर्यन, समाजवादी पार्टी के फाउंडर मुलायम सिंह यादव के तीसरे भाई स्वर्गीय राजपाल यादव के बेटे हैं.

कहां से की है पढ़ाई?
आर्यन यादव ने DPS नोएडा में एडमिशन लेने से पहले इटावा में अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने क्लास 7 से 12 तक पढ़ाई की. बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Com (ऑनर्स) की डिग्री ली, जिसके बाद वे कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए, जहां से उन्होंने B.Sc. (बिजनेस) में ग्रेजुएशन किया. साल 2019 में, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मास्टर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की, यह वही इंस्टीट्यूशन है जहां अखिलेश यादव ने अपनी हायर स्टडीज पूरी कीं थी.

विज्ञापन

आर्यन के घर और कौन?
आर्यन के बड़े भाई, अभिषेक यादव, अभी इटावा के डिस्ट्रिक्ट पंचायत प्रेसिडेंट हैं, जबकि उनकी मां, प्रेमलता यादव, पहले इसी पोस्ट पर रह चुकी हैं.

कौन हैं सेर‍िंग?
सेर‍िंग, लद्दाख की रहने वाली हैं. उनके एजुकेशन के बारे में जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

क्‍या करती हैं सेर‍िंग?
आर्यन की दुल्हन सेरिंग, सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं.

कौन है सेर‍िंग के प‍िता?
सेर‍िंग के पिता का नाम रिंगजान अंगचुक है. लद्दाख में एक जाने-माने कॉन्ट्रैक्टर हैं.

विज्ञापन

बता दें क‍ि आर्यन और सेर‍िंग की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी. शादी पहले इस साल मार्च में होनी थी, लेकिन जनवरी में आर्यन के पिता राजपाल यादव की मौत के बाद तारीख आगे बढ़ा दी गई.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ