How to Get Refund if Train Seat not Confirmed: क्या आप भी त्योहारों में ट्रेन के टिकट कंफर्म कराने को लेकर परेशान रहते हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो आपको डबल पैसा वापस मिल सकता है? जी हां, यह सच है! गोइबिबो ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है जिसके जरिए आप अपनी ट्रेन यात्रा को और अधिक सुरक्षित और मजेदार बना सकते हैं। दरअसल कंपनी ने हाल ही में ‘GoConfirmed Trip’ नाम से सुविधा शुरू की है। चलिए इसके बारे में जानें…
क्या है गोइबिबो का ‘GoConfirmed Trip’?
गोइबिबो के ‘गो कन्फर्म्ड ट्रिप’ के तहत, जब आप वेटिंग टिकट बुक करते हैं तो आपके टिकट के कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर चार्ट तैयार होने के बाद भी आपका टिकट कंफर्म नहीं होता है तो गोइबिबो आपको टिकट के किराये का डबल पैसा वापस कर देता है।
कैसे मिलेगा डबल रिफंड?
टिकट बुकिंग: गोइबिबो वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करते समय ‘गो कन्फर्म्ड ट्रिप’ का ऑप्शन चुनें।
वेटिंग टिकट: अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में है तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
चार्ट तैयार होने के बाद: अगर चार्ट तैयार होने के बाद भी आपका टिकट कंफर्म नहीं होता है तो गोइबिबो आपको टिकट के किराये का डबल पैसा वापस कर देगा।
रिफंड कहां मिलेगा?
रिफंड की राशि IRCTC द्वारा आपके टिकट बुक करते समय जिस बैंक खाते से पैसा काटा गया था, उसी खाते में वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा, आपको बराबर की राशि ‘यात्रा वाउचर’ के रूप में भी दी जाएगी। इस वाउचर का इस्तेमाल आप गोइबिबो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किसी भी अन्य फ्लाइट, बस, ट्रेन या कैब को बुक करने के लिए कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर अब इस तरह से बना सकेंगे ‘List’, क्या आपको मिला ये खास फीचर?
इस कंडीशन में नहीं मिलेगा डबल रिफंड
वेबसाइट के मुताबिक, अगर चार्ट तैयार होने के समय आपका टिकट कंफर्म या आरएसी हो जाता है तो आपको डबल रिफंड नहीं मिलेगा।यह ऑफर केवल गोइबिबो प्लेटफॉर्म के जरिए से बुक की गई कुछ चुनिंदा ट्रेनों पर ही वैलिड है। इस ट्रिक से आप अधिकतम 3000 रुपये तक का ही रिफंड ले सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपने बहुत से टिकट बुक किए हैं और कुछ टिकट कंफर्म हो गए हैं जबकि कुछ टिकट कंफर्म नहीं हुए हैं, तो उनके लिए आप डबल रिफंड नहीं ले पाएंगे।
संबंधित खबरें
बदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
24 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
1 hr agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
4 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
4 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
6 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
16 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
21 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines