How QR Code Work: डिजिटल इंडिया के जमाने में लोग कैश रखना कम पसंद करते हैं। किसी भी लेनदेन के समय ऑनलाइन पेमेंट करना लोगों को काफी आसान लगता है। बस फोन से QR कोड स्कैन करो और पैसे भेज दो, कुछ सेकेंड में ही ट्रांजेक्शन पूरा हो जाता है। हालांकि क्या आप जानते हैं आखिर QR कोड कैसे काम करता है? आमतौर पर सारे QR देखने में एक जैसी ही लगते हैं। मगर इनसे आप अलग-अलग अकाउंट में पैसे कैसे भेज पाते हैं? आइए जानते हैं क्या है QR कोड का साइंस?
देश में एक्टिव हैं करोड़ो QR कोड
ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम से लेनदेन में काफी तेजी आ गई है। यह सब मुमकिन हो पाता है सिर्फ एक QR कोड से। आंकड़ों की मानें तो पूरे भारत में 350 मिलियन यानी 35 करोड़ से ज्यादा लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। वहीं 340 मिलियन यानी 34 करोड़ से ज्यादा QR कोड जारी किए गए हैं। तो क्या आपने कभी सोचा है कि सारे QR कोड तो सेम दिखते हैं। ऐसे में QR कोड स्कैन करने पर पैसा उसी अकाउंट में कैसे जाता है, जिसमें आप भेजना चाहते हैं?
यह भी पढ़ें- अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के रूट-किराया तय, बुकिंग के लिए ये नियम लागू
कैसे काम करता है QR कोड?
QR बेशक देखने में एक जैसे लगते हैं मगर इनका पैटर्न एक-दूसरे से काफी अलग होता है। QR कोड में ब्लैक एंड व्हाइट पट्टियां देखने को मिलती हैं। दूर से देखने में यह पट्टियां सेम नजर आती हैं लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे तो एक QR कोड की पट्टियां दूसरे QR से बिल्कुल अलग होती हैं। दोनों में काफी अंतर होता है। इसी तरह करोड़ों QR की पट्टियां एक-दूसरे से पूरी तरह मेल नहीं खाती हैं।
QR कोड में छिपा है कोड
QR कोड पर सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट पट्टियां ही देखने को मिलती हैं। मगर इसके अंदर भी एक कोड छिपा होता है। QR में मौजूद कोड सीधा आपके बैंक अकाउंट से लिंक होता है। यही वजह है कि सिर्फ QR कोड की मदद से आप बैंक डीटेल्स भी पता कर सकते हैं। वहीं बैंक के सर्वर में आपसे जुड़ी जानकारियां सेव रहती हैं। QR जारी करते समय बैंक इन जानकारियों को QR कोड से जोड़ देती है। ऐसे में जब भी कोई इस QR कोड को स्कैन करता है, तो स्कैनर आपकी बैंक डिटेल्स ढूंढ लेता है और आप उस खाते में पैसे भेज पाते हैं।
यह भी पढ़ें- पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, 13 जिलों में घर बैठे बनेगा पासपोर्ट
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
12 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
13 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
14 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
23 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines