Train Ticket Cancellation: भारत में रोज हजारों लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं। ऐसे में रोज सैकड़ों लोग ऐसे भी होते हैं, जो टिकट कन्फर्म न होने के कारण या प्लान में किसी चेंज के कारण अपनी टिकट को कैंसिल करते हैं। हाल ही में बीते छठ पूजा और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन में भी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल नहीं पा रही थी। ऐसी स्थिति में सबसे पहले हमारे दिमाग में यह सवाल आता है कि अगर हम टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको कितना रिफंड मिलेगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।
टिकट कैंसिलेशन पॉलिसी
भारतीय रेलवे टिकट कैंसिलेशन पॉलिसी के आधार पर यात्रियों को रिफंड देता है। बता दें कि जब आप अपने प्लान में चेंज के कारण टिकट कर देते हैं तो ऐसे में भारतीय रेलवे ट्रेन की टिकट के दिन के आधार पर शुल्क काटकर पैसे रिफंड सकता है। इसी तरह से पॉलिसी के आधार पर आपको रेलवे द्वारा रिफंड दिया जाता है। यहां हम आपको सभी पॉलिसी के बारे में बताएंगे।
अगर आप अपनी ‘कन्फर्म’, ‘RAC’ या ‘वेटलिस्ट’ वाली ट्रेन टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको कैंसिलेशन फीस देनी पड़ती है। बता दें कि ये कैंसिलेशन फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपनी टिकट ट्रैवलिंग डेट से कितने पहले कैंसिल कर रहे हैं। ये फीस अलग-अलग होती है और टिकट की कैटेगरी के हिसाब से तय की जाती है।
बता दें कि रेलवे टिकट कैंसिल करने के लिए दो कैटेगरी को फिक्स करती है। पहला चार्ट बनने के पहले और दूसरा चार्ट बनने के बाद और इसी के आधार पर रिफंड मिलता है।
कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर रिफंड
अगर आप अपनी कंफर्म ट्रेन टिकट 48 घंटे से ज्यादा समय पर कैंसिल करते हैं तो आपको इस आधार पर पैसे वापस मिलते हैं। मान लीजिए अगर आप एसी फर्स्ट/एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर रहे हैं तो आपको 240 रुपये का फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। वहीं अगर आप एसी 2-टियर/फर्स्ट क्लास के लिए टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको 200 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है।
वहीं अगर आपकी टिकट एसी 3-टियर/एसी चेयर कार, एसी-3 इकोनॉमी में है तो उसको कैंसिल करने पर 180 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। वहीं सेकंड क्लास की टिकट कैंसिल करने पर आपको 60 रुपये का चार्ज देना होगा।
12 घंटे से पहले कितना लगेगा चार्ज
अगर आप अपनी टिकट 48 घंटे से कम समय में या 12 घंटे से पहले अपनी कन्फर्म टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको कुल अमाउंट का 25% कैंसिलेशन चार्ज के रूप में देना होगा।
वहीं अगर आप 12 घंटे से कम और ट्रेन के चलने के 4 घंटे पहले तक कन्फर्म टिकट रद्द करते हैं, तो कैंसिलेशन फीस कुल किराए का 50% होगी। इसके अलावा अगर आपके पास RAC है या वेटिंग लिस्ट की टिकट है तो भी आपके पास इसे कैंसिल करने का विकल्प है। इस स्थिति में आपको ट्रेन के रवाना होने से कम से कम आधे घंटे पहले टिकट को कैंसिल करना होता है।
यह भी पढ़ें – Reliance Jio को फ्री में मिलेगा JioHotstar डोमेन, जानिए क्या है पूरी कहानी?
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
9 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines