दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा आने के कितने रुपये लगते हैं? UBER ने चार्ज की इतनी रकम

UBER

नई दिल्ली: आपको वह घटना याद है जब बारिश और तूफानी के मौसम में मुंबई के एक व्यक्ति को 50 किलोमीटर के 3,000 रुपये से अधिक UBER कैब वाले को देने पड़े थे? लगभग इतना ही भुगतान एक अन्य व्यक्ति को भी करना पड़ा। यह मामला नई दिल्ली से सामने आया। हालांकि, इस मामले में ऊपर दिए गए संदर्भ जैसे बारिश नहीं थी, तब भी अधिक रकम मांगी गई। बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर का एक शख्स महीने की शुरुआत में दिल्ली हवाई अड्डे (टर्मिनल 2) से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपने घर के लिए एक उबर को बुक किया। वह वहां से अपने घर की ओर चला। यकीन से परे है कि उस शख्स को एक दिन में लगभग 3,000 रुपये खर्च करने पड़े।

विज्ञापन

5 अगस्त की यह घटना थी। जब हवाई अड्डे से घर पहुंचने पर उबर वाले ने 147.39 किमी की सवारी के लिए उनसे 2,935 रुपये मांगे, जबकि टी 2 से नोएडा सेक्टर 143 में उनके घर की दूरी लगभग 45 किमी है। शख्स ने इससा जुड़ा एक ट्वीट भी किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/sanitydurast/status/1559072357104242688

विज्ञापन

उन्होंने आगे खुलासा किया कि वास्तविक उबर बुकिंग राशि 1,143 रुपये थी।

https://twitter.com/sanitydurast/status/1559072357104242688?

विज्ञापन

5 अगस्त को देब को दिए जवाब में, उबर कस्टमर केयर ने कहा कि उनकी विशेषज्ञ टीम उनके अनुरोध पर काम कर रही है और इस मुद्दे को हल करने के लिए कुछ और समय चाहिए। अब 10 दिन से अधिक हो गए हैं और उसके बाद देब को कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ