Housewife ITR Rules: क्या गृहिणियों को भी देना होगा टैक्स? जानें वो नियम जो 90% लोग नहीं जानते

Homemaker ITR Filing Rules: क्‍या हाउसवाइफ या होम मेकर को भी इनकम टैक्‍स र‍िटर्न भरने की जरूरत पड़ती है? जानें किन परिस्थितियों में गृहिणियों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना जरूरी है.

Housewife calculating income tax return ITR filing rules

अगर किसी होममेकर के पास बैंक ब्याज, संपत्ति के किराये या निवेश से आय आ रही है, तो उन्हें अपनी कुल आय की गणना जरूर करनी चाहिए. समय पर ITR फाइल करने से न केवल कानून का पालन होता है, बल्कि भविष्य में लोन लेने या खुद का वित्तीय रिकॉर्ड बनाने में भी मदद मिलती है.

ITR Rules for Housewife: अक्सर यह माना जाता है कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) सिर्फ नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ही जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक होममेकर (गृहिणी) को भी ITR दाखिल करना पड़ सकता है? भले ही उनके पास कोई नियमित सैलरी न आती हो, लेकिन अगर उनकी कमाई अलग-अलग जरियों से तय सीमा से अधिक है, तो रिटर्न भरना अनिवार्य हो जाता है.

विज्ञापन

आइए समझते हैं कि एक गृहिणी या हाउस मेकर के लिए टैक्स के क्या नियम हैं, आय के साधन क्या हैं और टैक्स कैसे बचाया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या गृहिणी के लिए ITR दाखिल करना जरूरी है?

जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट नारायण कुमार झा ने बताया क‍ि आयकर कानून के मुताबिक, अगर किसी भी व्यक्ति की सालाना आय (Annual Income) छूट सीमा (Exemption Limit) से अधिक है, तो उसे टैक्स रिटर्न भरना होता है. न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) में सालाना 4 लाख रुपये तक की कमाई पर शून्य (Nil) टैक्स है. जबक‍ि ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) में 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए बेसिक छूट सीमा 2.5 लाख रुपये है. अगर किसी गृहिणी की कुल सालाना आय इन सीमाओं से अधिक है, तो उन्हें ITR दाखिल करना होगा.

विज्ञापन

कहां से होती है गृहिणियों की कमाई
घर चलाने के लिए पति से मिलने वाला घरेलू खर्च (Household Allowance) को पत्‍नी की कमाई नहीं माना जाता. इस पर कोई टैक्स नहीं लगता. लेक‍िन अगर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या सेविंग्स अकाउंट से ब्याज मिलता है, तो वह टैक्स के दायरे में आता है. इसके अलावा अगर पति अपने पैसों से पत्‍नी के नाम पर प्रॉपर्टी या एफडी कराते हैं, तो उससे होने वाली आय पर टैक्स नियमों के तहत गणना होती है.

रिश्तेदारों से मिलने वाले गिफ्ट टैक्स-फ्री होते हैं. लेक‍िन गैर-रिश्तेदारों से 50000 रुपये से अधिक के गिफ्ट मिलने पर टैक्स लगता है. उसी तरह संपत्ति से मिलने वाला किराया या शेयर बाजार/म्यूचुअल फंड से मिलने वाला रिटर्न भी टैक्‍सेबल होता है.

विज्ञापन

टैक्स में छूट और कटौती
गृहिणियां भी आयकर कानून के तहत मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकती हैं. जैसे क‍ि Section 80D के तहत मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर डिडक्शन का लाभ उठा सकती हैं. इसके अलावा Section 80TTA/80TTB के तहत 60 साल से कम उम्र के लिए बचत खाते के 10,000 रुपये तक के ब्याज पर छूट पा सकती हैं. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 50000 रुपये है.

विज्ञापन

Section 10(15)(i) के तहत पोस्ट ऑफिस सिंगल अकाउंट में 3500 रुपये और जॉइंट अकाउंट में 7000 रुपये तक का ब्याज टैक्स-फ्री है.

विज्ञापन

इनकम टैक्स स्लैब (वित्त वर्ष 2026-27)

न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime – 60 वर्ष से कम):
4 लाख तक: कोई टैक्स नहीं (Nil)

विज्ञापन

4 लाख से 8 लाख: 5%

8 लाख से 12 लाख: 10%

विज्ञापन

12 लाख से 16 लाख: 15%

16 लाख से 20 लाख: 20%

विज्ञापन

20 लाख से 24 लाख: 25%

24 लाख से अधिक: 30%

विज्ञापन

ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime – 60 वर्ष से कम):
2.5 लाख तक: कोई टैक्स नहीं (Nil)

विज्ञापन

2.5 लाख से 5 लाख: 5%

5 लाख से 10 लाख: 20%

विज्ञापन

10 लाख से अधिक: 30%

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ