Home Loan Interest Rates : अधिक मास खत्म होने के बाद देश में एक बार फिर से त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और नवरात्रि, दशहरा व दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इससे पहले बड़ी तादाद में लोग अपना घर खरीदतें है या फिर बनवाते हैं और इन त्योहारों पर गृह प्रवेश की करते हैं।
दरअसल हर किसी का अपना घर का सपना होता है। लेकिन आज की तारीख में घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। इसके लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में लोग अपनी गाढ़ी कमाई में से कुछ बचत कर और होम लोन लेकर अपने सपनों को पूरा करते हैं।
घर खरीददारों की इन्हीं इच्छाओं के ध्यान में रखते हुए लगभग तमाम बैंक कम रेट पर लोगों को होम लोन उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपना घर खरीदना या फिर बनवाना चाहते है तो चलिए जानते हैं कौन सा बैंक किस रेट पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है और किसका रेट सस्ता है, ताकि आपके उपर ईएमआई (EMI) का बोझ थोडा़ कम पड़े।
SBI Home Loan Interest Rates
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) सालाना 8.60 से 9.45 फीसदी की ब्याज दर फिलहाल होम लोन दे रहा है। बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की होम लोन की ये ब्याज दरें 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेंगी।
Bank of Baroda Home Loan Interest Rates
सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक बीओबी (BoB) लोगों को 8.40 से 10.60 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स का लिमिट सिबिल स्कोर के आधार पर तय करती है।
Indian Bank Home Loan Interest Rates
वहीं इंडियन बैंक घर खरीददारों को 8.60 से 9.90 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।
HDFC Bank Home Loan Interest Rates
देश की निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैक एचडीएफसी (HDFC) अपने ग्राहकों को 8.50 से 9.15 फीसदी ब्याज दर पर होम उपलब्ध करा रहा है।
ICICI Bank Home Loan Interest Rates
जबकि देश के निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक आईसीआईसीआई 9 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ये ब्याज दर उन्हीं लोगों को ऑफर कर रहा है, जिनका सिबिल स्कोर 750 से 800 के बीच है।
AXIS Bank Home Loan Interest Rates
देश का निजी क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक AXIS Bank 9 प्रतिशत ब्याज दर पर लोगों को होम लोन उपलब्ध करा रहा है।
बैंक 30 लाख तक 30 लाख से 75 लाख तक 75 लाख से अधिक
SBI 8.50-10.15 8.50-10.05 8.50-10.05
BoB 8.60 – 10.65 8.60 – 10.65 8.60 – 10.90
PNB 8.65 – 9.60 8.60 – 9.50 8.60 – 9.50
UBI 8.50 – 10.75 8.50 – 10.95 8.50 – 10.95
बैंक 30 लाख तक 30 लाख से 75 लाख तक 75 लाख से अधिक
ICICI 9.00-9.80 9.00-9.95 9.00-10.05
HDFC 8.50 से शुरू 8.50 से शुरू 8.50 से शुरू
AXIS 9.00 – 13.30 9.00 – 13.30 9.00 – 13.30
संस्थान 30 लाख तक 30 लाख से 75 लाख तक 75 लाख से अधिक
LIC हाउसिंग फाइनेंस 8.50 – 10.35 8.50 – 10.55 8.50 – 10.75
PNB हाउसिंग फाइनेंस 8.75 – 14.50 8.75 – 11.50 8.75 -11.45
कोटक महिंद्रा बैंक 8.75 से शुरू 8.75 से शुरू 8.75 से शुरू
यह भी पढ़ें- ऐसे उठाएं PM Kusum Yojana का लाभ, डबल हो जाएगी कमाई
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines