महाश‍िवरात्र‍ि पर शिव भक्तों को रेलवे का तोहफा! चलाई मेला स्पेशल ट्रेनें, देखें ल‍िस्‍ट

इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जाएगा. इस मौके पर लाखों भक्त गुजरात के सोमनाथ-वेरावल, मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल और सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे ने श‍िव भक्‍तों के ल‍िए स्‍पेशल ट्रेनों की खास व्‍यवस्‍था की है.

indian railway mahashivratri special trains

महाश‍िवरात्र‍ि के ल‍िए रेलवे ने चलाई स्‍पेशल ट्रेनें

महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है. विशेष रूप से उज्जैन (महाकाल), काशी (वाराणसी), और दक्षिण भारत के ज्योतिर्लिंगों के लिए कई विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं. रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन मेला स्पेशल ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच होंगे. अनरिजर्व्ड ट्रेनों के टिकट काउंटर से या दूसरे तरीकों से खरीदे जा सकते हैं. भारी भीड़ के कारण, ये ट्रेनें तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के रूट्स और टाइमटेबल यहां देखें :

उज्जैन (महाकाल) – भोपाल मेला स्पेशल
उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए रतलाम मंडल ने 13 से 23 फरवरी तक 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ज‍िनका ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर है.

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के लिए स्पेशल
प्रयागराज-निजामुद्दीन (04123/04124) ट्रेन 18 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी. प्रयागराज से दोपहर 02:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव चित्रकूट, बांदा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा में है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र और कोंकण रेलवे (मुंबई स्पेशल)
महाशिवरात्रि पर कोंकण जाने वाले भक्तों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ट्रेन नंबर 01129 (CSMT-सावंतवाड़ी रोड), 14, 19 और 21 फरवरी को मुंबई CSMT से रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी. इसकी वापसी (01130) उन्हीं तारीखों पर शाम 05:20 बजे सावंतवाड़ी से होगी.

विज्ञापन

दक्षिण भारत (चेन्नई-कोल्लम) स्पेशल
ट्रेन नंबर 06113 चेन्नई सेंट्रल से 13 फरवरी रात 11:55 बजे कोल्लम के लिए रवाना होगी. जबक‍ि ट्रेन नंबर 06114 वापसी में 16 फरवरी को कोल्लम से चेन्नई के लिए चलेगी. इसका रूट सलेम, इरोड, तिरुपुर और पोदनूर होगा.

गुजरात (राजकोट-वेरावल) स्पेशल
ट्रेन नंबर 09513/14 सोमनाथ दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए है. राजकोट से सुबह 06:55 बजे चलकर 10:55 बजे वेरावल (सोमनाथ के पास) पहुंचेगी.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश:
बुकिंग:
इन मेला स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

अनारक्षित कोच: कुछ मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य (General) डिब्बे भी लगाए गए हैं, ताकि बिना रिजर्वेशन वाले यात्री भी सफर कर सकें.

चेक करें: यात्रा से पहले ‘NTES’ ऐप या 139 पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ