Holi 2024 Train Ticket Booking: रंगों और मिठाइयों से भरा होली का त्योहार देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। घर से दूर रह रहे लोग इस त्योहार पर अपने घर जाने के लिए पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देते हैं। जबकि, कुछ लोग तत्काल ट्रेन की बुकिंग करने पर विश्वास रखते हैं।
अगर आपको भी होली के लिए घर पर जाना है और ये सोच कर निश्चित हैं कि अभी इस त्योहार में 3 महीने बचे हैं, तो जरा ट्रेन में बची सीटों पर गौर कर लें। दरअसल, होली का त्योहार (Holi 2024 Date) 25 मार्च 2024 को है, लेकिन ट्रेन टिकट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। आलम ये है कि ट्रेन में कई सीटों की बुकिंग हो भी चुकी है। यहां तक कि सीटें वेटिंग पर भी हैं।
इसलिए अगर आप भी होली पर घर जाना चाहते हैं तो पहले ही ट्रेन सीट की बुकिंग कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आपके लिए ट्रेन में सीट मिलना ही मुश्किल हो जाए। आइए आपको ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका बताने के अलावा ये भी जानकारी देते हैं कि रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में कितनी सीटें बाकी हैं?
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका अपना सकते हैं। रेलवे स्टेशन जाकर आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और फिर आप ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे।