Hindenburg Research के बंद होने की खबर से चमके Adani Stocks, लगाई लंबी छलांग

Hindenburg Research Closure: हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने बुधवार देर रात कंपनी बंद करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला ले पाए हैं।

Stock Market News

Photo Credit: Google

Adani Stocks Surge: अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबर से गुरुवार सुबह अदाणी समूह के स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल देखा गया। दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने 2023 में अदाणी समूह के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसकी वजह से समूह को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। साथ ही उसकी कंपनियों के शेयरों में भी सुनामी आ गई थी। ऐसे में जब उस कंपनी के बंद होने की खबर सामने आई, तो अदाणी समूह के शेयर चमक उठे।

विज्ञापन

सुबह आया इतना उछाल

आज यानी गुरुवार सुबह अदाणी पावर के शेयरों में 9.21 फीसदी की तेजी आई। इसी तरह, अदाणी ग्रीन एनर्जी 8.86% अदाणी एंटरप्राइजेज 7.72% और अदाणी टोटल गैस 7.10% उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। जबकि एनडीटीवी में 7%, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 6.63%, अदाणी पोर्ट्स में 5.48%, अंबुजा सीमेंट्स में 4.55%, एसीसी में 4.14%, सांघी इंडस्ट्रीज में 3.74% और अदाणी विल्मर में 0.54 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

विज्ञापन

हरे निशान पर हुए बंद

हालांकि, मार्केट बंद होने तक समूह के सभी शेयरों की तेजी सीमित हो गई, लेकिन अदाणी विल्मर को छोड़कर सभी ग्रीन लाइन पर बंद हुए। हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने बुधवार देर रात कंपनी बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और टीम के साथ इस पर बात की थी। हमारी प्लानिंग ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

फैमिली के साथ बिताएंगे समय

पिछले कुछ सालों में हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह के खिलाफ अभियान चलाया था। 2023 से प्रकाशित उसकी रिपोर्टों के कारण गौतम अदाणी को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ। हालांकि, अदाणी और उनकी कंपनियों ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया था। नाथन एंडरसन ने 2017 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत की थी। अब उनका कहना है कि वह फैमिली के साथ समय बिताएंगे और यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ