SEBI Statement On Hindenburg Report : अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की एक और रिसर्च रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारतीय बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चीफ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर सेबी ने पलटवार करते हुए अपना पहला बयान जारी किया। सेबी ने कहा कि इंवेस्टर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सावधानी बरतें और इस वक्त शांति बनाए रखें। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले निवेशक पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें।
जानें सेबी ने क्या कहा?
सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का खंडन किया और कहा है कि अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सेबी ने विधिवत जांच की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियामक ने 24 में से 22 मामलों में जांच पूरी कर ली। बची जांच भी अंतिम कगार पर है। जिन केसों में जांच पूरी हो गई है, उनमें एक्शन शुरू हो गया। इस मामले की जांच के लिए सेबी ने 100 से अधिक समन, 1,100 पत्र और ईमेल जारी किए।
यह भी पढ़ें : Hindenberg की रिपोर्ट से शेयर बाजार में फटेगा बम? जानें क्या कहते हैं Experts
हिंडनबर्ग पर क्या बोलीं सेबी की चीफ?
इससे पहले सेबी की चीफ माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पूंजी बाजार नियामक की विश्वसनीयता पर हिंडनबर्ग की ओर से हमला किया जा रहा है। साथ ही चेयरपर्सन के चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : माधबी बुच और धवल बुच कौन? जिन पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप
हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा
आपको बता दें कि इससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को आरोप लगाया कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति की अडानी मनी साइफनिंग स्कैंडल में इस्तेमाल की गई दोनों अस्पष्ट ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। इससे पहले अमेरिकी फर्म ने साल 2023 के जनवरी में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें अडानी ग्रुप पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया, जिससे कंपनी के शेयर गिर गए थे। हालांकि, गौतम अडानी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था।
संबंधित खबरें
गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
36 mins ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
1 hr agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
8 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
10 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
11 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
14 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
14 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
17 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
19 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines