Highest Fixed Deposit Rates: बढ़ते खर्च ने कई लोगों की कमर तोड़ रखी है और जिम्मेदारी का बोझ है कि बढ़ता ही चला जा रहा है। ऐसे में चिंता करने की बजाए अगर हम पैसों को सही जगह निवेश करने का सोचे, तो उन पैसों से भविष्य में जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। सही जगह निवेश करना एक समझदारी का फैसला हो सकता है। कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां हैं जो अपने ग्राहकों को विभिन्न स्कीम का फायदा देते हैं। इसमें खास और सुरक्षित निवेश पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट कराना माना जाता है।
अलग-अलग अवधि के साथ की गई एफडी पर ब्याज दर भी अलग-अलग मिलता है। अगर आपको अपने पैसे 5 सालों के लिए एफडी कराने हैं तो 3 सरकारी बैंक हैं जो एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा दे रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
सुरक्षित निवेश के साथ ज्यादा रिटर्न
फिक्स्ड डिपॉजिट जिसे एफडी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एक निश्चित अवधि के लिए एकमुश्त राशि निवेश करते हैं। जमा राशि पर एक निश्चित दर से ब्याज का फायदा मिलता है। इसके लिए बैंक में अकाउंट खुलवाना होता है। विभिन्न बैंक की ओर से 5 साल की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दिया जाता है। अगर आप सरकारी बैंक में एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में निवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Post Office Schemes: ये हैं अधिक ब्याज वाली पोस्ट ऑफिस की 10 योजनाएं
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अगर आप निवेश कर अपने पैसों की एफडी कराते हैं तो इस पर आपको 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है। 5 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज और आम जनता को 6.5प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जाता है।
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
पंजाब नेशनल बैंक में एफडी कराते हैं तो इस पर आपको 7 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है। 5 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज और आम जनता को 6.5 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जाता है। इसके अलावा अन्य अवधि की एफडी के साथ अलग-अलग ब्याज दर का फायदा मिलता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
BOB भी अपने ग्राहकों को 5 साल की अवधि के साथ एफडी की सुविधा देता है। 5 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज और आम जनता को 6.5 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जाता है।
ये भी पढ़ें- मिनटों का काम न बन जाए झंझट! UPI Payment करते समय ध्यान रखें ये 3 बातें
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines