HDFC बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत, घटाई MCLR, क्‍या कम होगी होम लोन की EMI

HDFC बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) की ब्याज दरों में 0.10% की कटौती की है. बैंक हर महीने की 7 तारीख को इसमें बदलाव करता है. अब ये नई दरें 7 नवंबर 2025 से लागू होंगी.

hdfc
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है. बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं. इससे आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है.

एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) की ब्याज दरों में 0.10% की कटौती की है. बैंक हर महीने की 7 तारीख को इसमें बदलाव करता है. अब ये नई दरें 7 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं.

Advertisment

HDFC बैंक ने एमसीएलआर घटाया-कटौती के बाद एचडीएफसी बैंक की MCLR रेट अब 8.35% से 8.60% के बीच है. पहले यह दर 8.45% से 8.65% के बीच थी. यानी सभी अवधि के लोन पर 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की राहत दी गई है.

क्‍या है MCLR?
MCLR वो न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर कोई बैंक किसी ग्राहक को लोन दे सकता है. यह दर तय करती है कि किसी लोन पर ब्याज दर की न्यूनतम सीमा क्या होगी. आरबीआई ने 2016 में MCLR व्यवस्था लागू की थी. ताकि ब्याज दरें पारदर्शी रहें और ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सके.

होम लोन दरों पर क्‍या होगा असर
HDFC बैंक का होम लोन रेपो रेट से जुड़ा है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, वेतनभोगी और स्व-नियोजित ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दरें 7.90% से 13.20% तक हैं. बैंक ये दरें आरबीआई की नीतिगत रेपो दर + 2.4% से 7.7% के आधार पर तय करता है. बेस रेट और बीपीएलआर- HDFC बैंक का बेस रेट वर्तमान में 8.90% है, जो 19 सितंबर, 2025 से प्रभावी है. जबकि बैंक का बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) 17.40% प्रति वर्ष है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ