हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

HDFC Bank ने दिया झटका: महंगा किया MCLR, बढ़ जाएगी आपके होम और कार लोन की EMI!

बैंक ने चुनिंदा अवधियों के एमसीएलआर में 5 से 10 बेसिस पॉइंट्स (bps) तक का इजाफा किया है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनका लोन सीधे तौर पर MCLR से लिंक्ड (जुड़ा) है।

विज्ञापन

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने अलग-अलग लोन टेन्योर (अवधि) के लिए सीमांत लागत आधारित उधारी दर यानी एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बैंक के इस कदम के बाद आने वाले दिनों में होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसे टर्म लोन की ईएमआई (EMI) बढ़ना तय माना जा रहा है।

नई दरें आज से लागू

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, संशोधित दरें आज यानी 7 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने चुनिंदा अवधियों के एमसीएलआर में 5 से 10 बेसिस पॉइंट्स (bps) तक का इजाफा किया है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनका लोन सीधे तौर पर MCLR से लिंक्ड (जुड़ा) है।

जानिए अब क्या हैं नई दरें?
बढ़ोतरी के बाद एचडीएफसी बैंक की विभिन्न अवधियों की संशोधित दरें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

ओवरनाइट (Overnight) MCLR: 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के बाद अब यह 9.00% से बढ़कर 9.05% हो गया है।

एक महीने का MCLR: यह दर अब 9.10% पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

तीन महीने का MCLR: इसे संशोधित कर अब 9.25% कर दिया गया है।

छह महीने का MCLR: लंबी अवधि के इस बेंचमार्क को बढ़ाकर अब 9.40% कर दिया गया है।

विज्ञापन

एक साल का MCLR: सबसे महत्वपूर्ण बेंचमार्क, जिससे ज्यादातर होम और ऑटो लोन जुड़े होते हैं, वह अब 9.45% के स्तर पर पहुंच गया है।

दो और तीन साल का MCLR: यह दरें भी बढ़कर क्रमशः 9.50% और 9.55% हो गई हैं।

विज्ञापन

आपकी जेब पर क्या होगा असर?
लोन लेने वाले ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि MCLR बढ़ने का असर उनकी EMI पर तुरंत नहीं पड़ता। जब आपके लोन की ‘रीसेट डेट’ (Reset Date) आएगी, तब नई ब्याज दरें लागू होंगी। उदाहरण के लिए, यदि आपके होम लोन की रीसेट अवधि एक वर्ष है, तो एक साल का टेन्योर पूरा होने पर आपकी EMI नई दरों (9.45%) के हिसाब से बढ़ जाएगी।

क्या होता है MCLR?
सीमांत लागत आधारित उधारी दर (MCLR) वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिसके नीचे कोई भी बैंक किसी भी ग्राहक को लोन नहीं दे सकता है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय नियमों के आधार पर बैंक अपनी फंड लागत को ध्यान में रखकर हर महीने तय करते हैं। इसमें बढ़ोतरी होने का सीधा मतलब ग्राहकों के लिए कर्ज का महंगा होना होता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola