HDFC Bank FD Interest Rates Hike: क्या आप भी अपने पैसों को कहीं निवेश करना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए कौन से ऑप्शन को चुनना चाहते हैं? क्या अपने पैसों को सेविंग अकाउंट (Saving Account), एफडी (FD), आरडी (RD), एसआईपी (SIP), म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सुरक्षित रखना चाहते हैं? तो आप इनमें से बेहतर ऑप्शन फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) को चुन सकते हैं। अपने पैसों को एफडी करके आप अधिक रिटर्न का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, एफडी पर सभी बैंक अलग-अलग ब्याज दर का फायदा देते हैं।
अगर आप HDFC Bank के ग्राहक हैं या फिर इस बैंक में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। दरअसल, बैंक की ओर से एफडी पर दिए जा रहे ब्याज का रेट बढ़ाया गया है। ऐसे में ग्राहकों को एफडी पर अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि एचडीएफसी बैंक की ओर से कितने दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है?
बैंक दे रहा है एफडी पर 7.75% ब्याज
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दर का फायदा मिलेगा। बैंक की तरफ से ग्राहकों को एफडी पर 7.75% ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। बैंक की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के साथ एफडी की सुविधा दी जाती है।
इतने रुपये की एफडी पर मिलेगा अधिक ब्याज दर
HDFC बैंक की ओर से ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अधिक ब्याज दर का फायदा मिल रहा हैं। बैंक की ओर से एफडी रेट को 0.25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। बैंक की ओर से अपने ऑफिशियल साइट्स पर ब्याज दर को बढ़ाने की जानकारी साझा की गई है।
ये भी पढ़ें- ये 5 बैंक दे रहे हैं एफडी पर 9.50 प्रतिशत तक का ब्याज
इतने दिनों की अवधि पर मिलेगा अधिक ब्याज
ग्राहकों को 8 महीने से लेकर 20 महीनों की अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज दर का फायदा मिलेगा। जनरल निवेशकों को एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिल रहा है। जबकि, सीनियर सिटीजन्स को 7.75 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा दिया जाएगा।
वहीं, अगर कोई 5 साल, 1 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के साथ एफडी करवाता है, तो उसको भी 7.75 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा मिलेगा। हालांकि, इतने प्रतिशत ब्याज दर का फायदा सीनियर सिटीजन को मिलेगा। जबकि, जनरल निवेशकों को 7 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा मिलता है।
7 दिन से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर 3.5 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा। 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम की अवधि वाली एफडी पर 7 से 7.25 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines