HCL Tech announces Salary Hikes: मशहूर टेक कंपनी HCL के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। HCL ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है। अक्टूबर 2024 यानी इसी महीने के आखिर तक इसे लागू कर दिया जाएगा। खबरों की मानें तो कंपनी के ज्यादातर कर्मचारियों को 7 प्रतिशत की सैलरी हाइक मिलेगी। वहीं कंपनी के टॉप परफॉर्मेंस को 12-15 प्रतिशत की सैलरी हाइक दी जाएगी।
HCL को हुआ मुनाफा
HCL के चीफ पीपुल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदराजन ने बताया कि दूसरे क्वार्टर में कंपनी को 11 प्रतिशत यानी 4,235 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इसी के साथ कंपनी का रेवेन्यू ऑपरेशन 8.2 प्रतिशत बढ़कर 28,862 करोड़ हो गया है। सितंबर 2024 की रिपोर्ट में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद HCL ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें- धड़ाम! तेल की कीमत में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
किसको मिलेगा लाभ?
रामचंद्रन के अनुसार सैलरी हाइक का कंपनी के ऑपरेशन पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि यह हाइक सभी को नहीं मिलेगा। जिन लोगों ने कंपनी में 1 साल पूरे कर लिए हैं, उनकी सैलरी में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को भी दोगुना रिवॉर्ड मिलेगा। क्वार्टर 2 में HCL टेक के पास 218,621 कर्मचारी हैं। यह कदम कंपनी की सालाना रिव्यू प्रोसेस का हिस्सा है। देश की ज्यादातर IIT कंपनियों ने FY25 के तीसरे क्वार्टर में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की बात कही है। हालांकि HCL ने पहले ही कर्चमारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है।
HCL की शानदार परफॉर्मेंस
बता दें कि क्वार्टर 2 में HCL ने मार्केट की उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया है। कंपनी भविष्य में भी तरक्की करने की तरफ अग्रसर है। यही वजह है HCL ने कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है। सैलरी हाइक की खबर से HCL के कर्मचारियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
30 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines