Guidelines for Cash AT Home: ऐसी कई बार खबर आई कि सरकार घर पर कैश रखने की लिमिट तय कर रही है, लेकिन इसको सरकार द्वारा गलत दावा बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सरकार घर में रखे जा सकने वाले कैश की सीमा तय करेगी। यह सीमा 3 से 15 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, सरकार ने इससे इनकार किया और कहा, ‘घर में कितनी नकदी रखी जा सकती है, इसकी कोई सीमा नहीं है।’
और पढ़िए – E-Shram Card: आप भी उठाना चाहते हैं ई-श्रम योजना का लाभ, तो तुरंत करें ये काम
रखें एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए
विशेषज्ञों की राय थी कि भारत एक विकासशील अर्थव्यवस्था होने के कारण इसके लिए न्यूनतम सीमा निर्धारित करना कठिन होगा। बता दें कि आपके घर पर कैश रखने की कोई लिमिट नहीं है और न ही कोई नियम कि जिसके तहत आपको कैश रखना है। आप जितना चाहें उतना कैश घर में रख सकते हैं। बस एक ही नियम आपको याद होना चाहिए वो ये कि आपके पास एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए कि आपकी आय का स्रोत क्या है और आपने टैक्स चुकाया है या नहीं।
नकद लेनदेन की सीमा
नकद लेन-देन पारंपरिक रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और काले धन के संचय का एक निरंतर कारण है। सरकार ने काले धन से निपटने के लिए समय-समय पर नकद लेनदेन पर विभिन्न सीमाएं निर्धारित की हैं। इन सीमाओं से अधिक नकद भुगतान या प्राप्त करना भुगतान या प्राप्त राशि के 100 प्रतिशत तक के भारी जुर्माने से दंडनीय है।
भारत के आयकर कानून किसी भी कारण से 2 लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगाते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप एक ही लेन-देन में ₹ 3 लाख के सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, तो आपको चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक हस्तांतरण के माध्यम से भुगतान करना होगा।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
14 mins agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
44 mins agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
2 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
12 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
17 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
20 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
21 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
23 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines