GST Reforms Impact: केंद्र सरकार ने टैक्स का बोझ कम करने के लिए GST की दरों में सुधार का प्रस्ताव दिया है, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में 1.5 प्रतिशत की उछाल आई। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि GST की दरें बदलने से ऑटो, बैंकिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे करीब 26 सेक्टर्स को लाभ होगा टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों को फायदा होने और इनकी शेयर मार्केट में निवेश करने से लोगों को फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: GST की दरें बदलने से क्या महंगा और क्या हो सकता है सस्ता? केंद्र सरकार ने रखा नया प्रस्ताव
दिवाली के आस-पास लागू होंगी नई दरें
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने GST की नई दरों को अक्टूबर 2025 में दिवाली के आस-पास लागू करने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय परिवारों पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए GST सुधार प्रस्तावित किए गए हैं और GST की दरों में बदलाव होने से उपभोग मांग में वृद्धि होगी, जिससे कंज्यूमर सेक्टर की रिकवरी में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार ने प्रस्ताव मंत्रियों के समूहों और राज्य सरकारों को भेज दिया है। सरकार ने GST की 12% और 28% वाली स्लैब को खत्म करने का फैसला किया है। प्रस्ताव के अनुसार, 12 प्रतिशत वाली दर घटकर 5 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाली दर घटकर 18 प्रतिशत हो सकती है। वहीं लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40 प्रतिशत GST लगाने का प्रस्ताव भी है।
यह भी पढ़ें: GST की नई दरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव, अब देना पड़ सकता है 5 और 18 प्रतिशत टैक्स
इन सेक्टर्स पर पड़ेगा सुधारों का असर
विशेषज्ञों का मानना है कि GST सुधारों के बाद बाजार मांग पर ध्यान रहेगा। उपभोग आधारित क्षेत्रों जैसे ऑटो, FMCG, टिकाऊ वस्तुओं, बीमा, पेंट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर्स पर फोकस रहेगा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, GST सुधारों से कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, होटल, फुटवियर, लॉजिस्टिक्स, क्विक कॉमर्स सेक्टर्स को लाभ हो सकता है। मारुति, टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड को ऑटोमोटिव सेक्टर में लाभ हो सकता है।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि ICICI बैंक, HDFC बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक को बैंकिंग सेक्टर्स में बढ़त मिलेगी। खपत बढ़ने से पूरे सेक्टर को फायदा होने की उम्मीद है। बैंकों पर भारतीय परिवारों का विश्वास बढ़ेगा और ऋणों की मांग बढ़ेगी, जिससे वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में ऋण वृद्धि हो सकती है। कंज्यूमर फोक्सड लोन देने वालों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों को भी GST सुधारों से सीधा लाभ हो सकता है। नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में बजाज फाइनेंस को लाभ होने की संभावना है।
इन कंपनियों को भी फायदा होने की उम्मीद
सीमेंट उद्योग में, अल्ट्राटेक और JK सीमेंट को लाभ मिल सकता है, क्योंकि GST की दर को 28% से घटाकर 18% करने से सीमेंट की कीमतों में लगभग 7.5% से 8% तक की कमी आ सकती है। HUVR और ब्रिटानिया कंपनियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ज्यादातर वस्तुएं 18% टैक्स के दायरे में आती हैं, इसलिए स्टेपल कंपनियों को लाभ होता है। वोल्टास और हैवेल्स कंपनियों को भी फायदा हो सकता है, क्योंकि एयर कंडीशनर पर 28% के बजाय 18% GST लगेगा।
इंश्योरेंस सेक्टर में निवा बूपा, मैक्स लाइफ, HDFC लाइफ और स्टार हेल्थ को फायदा हो सकता है, क्योंकि वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली इंश्योरेंस पॉलिसियों पर वर्तमान में 18% GST लगता है, लेकिन सुधार प्रस्ताव पास होने के बाद GST घटाकर 5% किया जा सकता है या पूरी तरह से छूट दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों और टर्म लाइफ पॉलिसी लेने वालों को भी फायदा हो सकता है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
6 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
14 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
16 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
16 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
18 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
18 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
20 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines