GST काउंसिल की बैठक 11 जुलाई को, इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

GST Council meeting: GST काउंसिल की अगले महीने बैठक होने जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि जीएसटी परिषद अगले महीने होने वाली अपनी बैठक में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को रोकने के सख्त प्रावधानों को सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा कर सकती है, जिसका उद्देश्य कर चोरी को रोकना है। GST काउंसिल की बैठक 11 जुलाई को होने वाली है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने आगे बताया कि वित्त मंत्रालय चीन से स्टील के आयात पर काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने पर विचार कर सकता है। जौहरी ने कहा कि मंत्रालय को इसके लिए एक सिफारिश मिली है और इस पर विचार किया जा रहा है।
इस बीच, निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद भी ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट पर विचार कर सकती है। रिपोर्ट जल्द ही राज्यों को भेजी जाएगी। मंत्रिस्तरीय पैनल ने पिछले साल दिसंबर में जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन परिषद ने अभी तक इस पर विचार नहीं किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: