---विज्ञापन---

सरकार ने GST के बदले नियम, पान मसाला कंपनियों पर लग सकता है 1 लाख जुर्माना

Central GST Act: कंपनियों को अपनी पूरी मशीनरी का ब्यौरा GST SRM-I फॉर्म में भरकर देना होगा। इससे कंपनियों के प्रोडक्शन क्षमता पर निगरानी करने में आसानी होगी।

Central GST Act: देश भर के पान मसाला, गुटखा और अन्य तंबाकू मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के खिलाफ सख्ती की गई है। दरअसल, उन्हें अपनी पूरी पैकिंग मशीनरी को जीएसटी अथॉरिटी के पास रजिस्टर्ड करवाना होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो नए नियमों के तहत उन पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Central GST Act में किया गया बदलाव

जीएसटी अधिकारियों के अनुसार सभी उत्पादकों को स्थानीय अथॉरिटी के पास 1 अप्रैल 2024 तक अपनी मशीनरी के बारे में जानकारी देनी है। तंबाकू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रेवेन्यू को बढ़ाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। उनका कहना था कि हाल ही में The Finance Bill, 2024 संशोधित आने के बाद Central GST Act में यह बदलाव किया गया है।

---विज्ञापन---

मशीनरी सीज करने तक की कार्रवाई की जा सकती है

इस बारे में सभी तंबाकू मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार कंपनियों को अपने यहां मौजूद सभी मशीनों, उनकी पैकिंग क्षमता, वर्तमान में कितनी मशीन हैं और आगे कितनी आने वाली हैं इस सब की डिटेल देनी होगी। तंबाकू मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां ऐसा करने में विफल रहीं तो नए नियमों के तहत उनकी मशीनरी को सीज करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

तैयार की गई थी रिपोर्ट, लंबी चली कवायद

जानकारी के अनुसार कंपनियों को अपनी पूरी मशीनरी का ब्यौरा GST SRM-I फॉर्म में भरकर देना होगा। इससे कंपनियों के प्रोडक्शन क्षमता पर निगरानी करने में आसानी होगी। इससे पहले जुर्माने का प्रावधान नहीं था। जिसके चलते कंपनियां इसका फायदा उठाती थीं और जीएसटी चोरी करती हैं। इस कर चोरी को रोकने के लिए जीएसटी परिषद ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। कर चोरी रोकने के लिए राज्य के सभी वित्त मंत्रियों के एक पैनल की इस रिपोर्ट को मंजूरी दी। इसके बाद ही सरकार ने वित्त विधेयक में संशोधन किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Post Office की बेस्ट रिटर्न Scheme, निवेश करने पर मिलेंगे ढेरों फायदे! डिटेल्स में जानें योजना

First published on: Feb 04, 2024 02:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola