Greenfield Expressway: देशभर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर से होकर एक ऐसा एक्सप्रेस वे गुजरने वाला है जिससे कानपुर तक विकास होगा। जिसके बनने से नोएडा से कानपुर का सफर केवल साढ़े 3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में दोनों शहरों के सफर में 8 घंटे का समय लगता है। जानिए देश में कितने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं और यह सामान्य एक्सप्रेस वे से कैसे अलग होते हैं?
1- आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे
यूपी में आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा, जिसका काम 2025 में शुरू होगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे 65 किमी लंबा होगा। 4 लेन एक्सप्रेस वे को बनाने में करीब 3200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से आगरा से अलीगढ़ पहुंचने में ढाई घंटे के बजाय महज एक घंटा लगेगा।
ये भी पढ़ें: Narmada Expressway से जुड़ेंगे MP के 11 जिले, ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे से भी बड़ा फायदा
2- FNG एक्सप्रेस वे
दिल्ली एनसीआर की यात्रा करने वाले लोगों को भी जल्द ही राहत मिल सकती है। क्योंकि FNG (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) एक्सप्रेस वे को बनाने की तैयारी तेज हो गई है। फरीदाबाद-गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले FNG एक्सप्रेस वे से रियल स्टेट सेक्टर में भी तेजी से विकास होने की संभावना है। फोटो में देखिए यात्रा का कितना समय कम हो जाएगा।
3- ग्वालियर-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे
88.4 किलोमीटर लंबा ग्वालियर-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से देश में कनेक्टिविटी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के आगरा के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेस वे से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। इस एक्सप्रेस वे के बनने से तीनों राज्यों में ही यात्रा का समय कम हो जाएगा।
4- गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे
380 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ेगा। इससे नोएडा से कानपुर की दूरी घटकर केवल साढ़े 3 घंटे ही रह जाएगी। इस हाईवे से अलीगढ़, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, हापुड़, बुलंदरशहर और उन्नाव को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 16 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा जो एयरपोर्ट से चोला तक रेलवे लाइन के साथ जोड़ा जाएगा। यह उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा एक्सप्रेस वे होगा।
5- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे कैसे होते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में करीब 22 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाए जाने हैं। आमतौर पर एक्सप्रेस वे शहरों के बीच से निकाले जाते हैं। लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को हरे मैदानों या खेतों के बीच में बनाया जाता है। इन एक्सप्रेस वे पर भीड़ कम होती है, साथ ही इसपर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में! ग्रीनफील्ड, DND और KGP एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा इंटरचेंज
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines