हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका-ईरान डील के बीच LPG ग्राहकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! सरकार ने कमर्शियल गैस सप्लाई पर लगा बैन हटाया

अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने के बाद एलपीजी की ग्लोबल सप्लाई में बड़ा सुधार हुआ है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट संकट के बीच एलपीजी किल्लत से जूझ रहे देश के इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के लिए गुरुवार को सरकार की तरफ से बहुत बड़ी राहत भरी खबर आई है. अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने के बाद एलपीजी की ग्लोबल सप्लाई में बड़ा सुधार हुआ है. इसे देखते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टोरल पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

अब देश में कमर्शियल पैक्ड एलपीजी की सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले वाले स्तर पर पूरी तरह बहाल कर दिया गया है.

बल्क एलपीजी में 50% की ढील

इसके अलावा, संकट की शुरुआत में जिस बल्क एलपीजी की सप्लाई को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था, उसके नियमों में भी अब 50 फीसदी तक की ढील दे दी गई है. यानी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स अब संकट से पहले वाली अपनी कुल खपत का 50% बल्क एलपीजी ले सकेंगे. मंत्रालय के मुताबिक, यह फैसला घरेलू स्तर पर बढ़े एलपीजी प्रोडेक्शन और इंपोर्ट्ड एलपीजी कार्गो की आसान उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : LPG Gas New Rules: एलपीजी ग्राहकों के लिए 30 जून की डेडलाइन बेहद जरूरी, नियम चूके तो बंद हो जाएगी सब्सिडी

पेट्रोकेमिकल सेक्टर को फिर मिलेंगे C3-C4 स्ट्रीम्स

वैश्विक संकट के दौरान देश में घरेलू एलपीजी की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ का इस्तेमाल किया था. इसके तहत C3-C4 स्ट्रीम्स को पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उपयोगों से रोककर पूरी तरह एलपीजी उत्पादन में लगा दिया गया था. अब स्थिति सुधरने पर सरकार ने एलपीजी पूल में C3-C4 स्ट्रीम्स के इस डायवर्जन को कम करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : India-US Trade Deal: सालभर बाद भी क्यों अधर में लटका है भारत-अमेरिका व्यापार समझौता? अमेरिकी सीनेटर ने खोली पोल

घरेलू रसोई गैस पर नहीं पड़ेगा कोई असर

सरकार ने साफ किया है कि उद्योगों को दी गई इस राहत से आम जनता को मिलने वाली घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता पर कोई आंच नहीं आएगी. गैर-एलपीजी उपयोग के लिए C3-C4 स्ट्रीम्स का आवंटन इसी शर्त पर बढ़ाया जाएगा कि देश का कुल घरेलू एलपीजी उत्पादन 40,000 मीट्रिक टन प्रति दिन से कम न हो.

विज्ञापन

डाटा मॉनिटरिंग और PNG पर रहेगा पूरा फोकस

भविष्य की प्लानिंग और सप्लाई मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को सभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों का एक व्यापक और यूनिफाइड डेटाबेस बनाए रखने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही, सरकार देश में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola