नई दिल्ली: Google ने घोषणा की है कि कंपनी वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी ने “उत्पाद क्षेत्रों में कठोर समीक्षा” की है। यह स्पष्ट नहीं है कि मास छंटनी के नवीनतम दौर से कौन सा विभाग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हमने अपने वर्कफोर्स में 6 फीसदी कटौती का फैसला लिया है।
सुंदर पिचाई ने लिखा लेटर
अमेरिका में प्रभावित Google कर्मचारियों को पहले ही एक ईमेल प्राप्त हो चुका है, जबकि कहीं और प्रभावित कर्मचारियों को जल्द ही सूचित किया जाएगा। ये छंटनी ग्लोबल लेवल पर की जा रही है। पिचाई ने अपने लेटर में लिखा है कि, मेरे पास शेयर करने के लिए बहुत ही खराब खबर है। प्रतिभाशाली लोगों को अलविदा कहना होगा, जिन लोगों को नियुक्त करने के लिए हमने कड़ी मेहनत की और जिनके साथ काम करना पसंद किया। मुझे इसके लिए बहुत खेद है। मैं उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं जो हमें यहां तक ले गए।
और पढ़िए –Salary Hike: भारतीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 2023 में सैलरी में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी
पिचाई कहते हैं कि Google सोमवार को कर्मचारियों के साथ एक टाउन हॉल आयोजित करेगा। उनके पत्र में लिखा है, “लगभग 25 साल पुरानी कंपनी के रूप में हम कठिन आर्थिक चक्रों से गुजरने के लिए बाध्य हैं। ये हमारे फोकस को तेज करने, हमारे लागत आधार को फिर से तैयार करने और हमारी प्रतिभा और पूंजी को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में निर्देशित करने के लिए महत्वपूर्ण क्षण हैं। हालांकि बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर दुर्भाग्यपूर्ण है।
कई टेक कंपनियां कर रही हैं छंटनी
दुनिया भर की कई कंपनियां छंटनी कर रही है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिग्गज टेक कंपनी वर्कफोर्स कम कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन ने कर्मचारियों को निकाला है। माइक्रोसॉफ्ट ने 10000 और अमेजन लगभग 18000 कर्मचारियों की नौकरी ली। ट्विटर, पिछले साल एलोन मस्क के अधिग्रहण के बाद से, अपने आधे कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है। कंपनी के पास वर्तमान में लगभग 2,000 कर्मचारी हैं।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 20 January 2023: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें- आज का ताजा भाव
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
42 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
4 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
5 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
22 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines