---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Salary Hike: भारतीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 2023 में सैलरी में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

Salary Hike: फेसबुक, ट्विटर समेत कई अन्य कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच भारतीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भारतीय कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फैरी ग्लोबल की सैलरी फोरकास्ट सर्वे […]

---विज्ञापन---

Salary Hike: फेसबुक, ट्विटर समेत कई अन्य कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच भारतीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भारतीय कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फैरी ग्लोबल की सैलरी फोरकास्ट सर्वे में ये जानकारी दी गई है।

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल 9.4% की बढ़ोतरी के बाद 2023 में दक्षिण एशियाई राष्ट्र में औसतन वेतन में 9.8% की वृद्धि होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाई-टेक इंडस्ट्री, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सैलरी में 10% से भी अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – फिर लुढ़का सोना और चांदी, जानें शादी के सीजन में कितना हुआ सस्ता

818 कंपनियों में किया सर्वे

कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फैरी ग्लोबल ने करीब 8 लाख से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाली भारत की 818 कंपनियों में सर्वे किया जिसके आधार पर ये संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में 9.8% की वृद्धि, ऑस्ट्रेलिया में 3.5%, चीन में 5.5%, हांगकांग में 3.6%, इंडोनेशिया में 7%, कोरिया में 4.5%, मलेशिया में 5%, न्यूजीलैंड में 3.8%, फिलीपींस में 5.5%, सिंगापुर में 4%, थाईलैंड में 5%, वियतनाम में 8% सैलरी की बढ़ोतरी हो सकती है।\

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2023 10:35 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola