Google Layoff: नौकरी देने वाली कंपनी में हो रही छंटनी, गूगल ने न्यूज डिवीजन से 40-45 लोगों को किया बाहर

Google fires employees from news division: सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेक दिग्गज Google ने इस सप्ताह अपने न्यूज डिवीजन से लगभग 40-45 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

BeFunky-photo - 2023-10-19T142506.492

Google Layoff

Google Layoff : Covid – 19 के दौर के बाद, हमने कई टेक्नोलॉजी कंपनियों को कई दौर की छंटनी से गुजरते देखा है। इस साल की शुरुआत में 12,000 लोगों को नौकरी से निकालने के बाद, सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने अपने न्यूज डिवीजन से लगभग 40-45 और लोगों को नौकरी से निकालने का निर्णय किया है।

गूगल का बयान

गूगल के प्रवक्ता का कहना है कि हम एक मजबूत इनफार्मेशन इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध हैं, और न्यूज हमारे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा, हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ परिवर्तन किए हैं, जिससे बहुत कम संख्या में कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

बता दें कि यह इस साल में तीसरी बार है जब गूगल ने अपने कर्मचारियों की छटनी की है। पिछले महीने, कंपनी ने दावा किया कि वह टॉप इंजीनियरिंग और बेस्ट इन्वेस्टमेंट के लिए प्रयास जारी रहेगी।

‘मेटा और अमेजन ने भी की छटनी’

ऐसा कहा जा रहा है कि, गूगल अपने वर्कफोर्स को कम करने वाली एकमात्र कंपनी नहीं है, अमेजन और मेटा सहित अन्य प्रमुख कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। मेटा ने पिछले साल नवंबर में 11,000 व्यक्तियों को नौकरी से निकाल दिया, वहीं अमेजन ने इस साल मार्च में अपने कर्मचारियों की संख्या में 9,000 की कमी कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ