Google Chrome Users Alert: क्या आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत सरकार की ओर से हाई रिस्क अलर्ट जारी किया गया है। इसमें यूजर्स के डेटा को लेकर खतरा बताया गया है। दरअसल, गूगल क्रोम ब्राउजर यूजर्स के लिए भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-in) ने अलर्ट करते हुए यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी होने का खतरा बताया है। ऐसे में यूजर्स की बैंक की जानकारी भी चोरी हो सकती है और बैंक खाता भी खाली हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे अपने डेटा को आप सुरक्षित रख सकते हैं?
हैकर्स उठा सकते हैं फायदा
CERT-in के अनुसार Google Chrome वेब ब्राउजर यूजर्स के डेटा को हैकर्स चुरा सकते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके कुछ वर्जन में बहुत सारे गंभीर सुरक्षा की खामियां हैं। इसका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं और आपके डेटा को चोरी कर सकते हैं। हालांकि, हैकर्स से अपने डिवाइस को बचाए रखने के लिए आप गूगल क्रोम को अपडेट कर सकते हैं।
गूगल क्रोम के कौन से वर्जन प्रभावित?
- Google Chrome versions prior to 123.0.6312.122/.123/.124 for Mac
- Google Chrome versions prior to 123.0.6312.122/.123 for Windows
- Google Chrome versions prior to 123.0.6312.122 for Linux
कैसे करें गूगल क्रोम को अपडेट?
- अपने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम को ओपन करें।
- इसके बाद आपको ऊपर की तरफ दाएं कोने में तीन डॉट्स शो होंगे।
- इन डॉट्स पर क्लिक करके मेन्यू को ओपन करें।
- अब मेन्यू को खोलने के बाद आपको हेल्प का एक ऑप्शन शो होगा।
- इसके बाद आपको नीचे की ओर जाना है, वहां सबमेन्यू में About Google Chrome शो होगा।
- इस ऑप्शन पर टैब करने के बाद आपको अपडेट खुद शो हो जाएगा।
- अगर कोई नया अपडेट हुआ तो आप उस पर क्लिक करके अपडेट कर सकेंगे।
- अब “फिर से लॉन्च करें” का बटन दबाएं और इस तरह से Chrome का नया वर्जन अपडेट हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- 51% तक की छूट पर मिल रहे हैं ये 5 Star AC, जानें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
3 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
3 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines