नई दिल्ली: असम में दुर्गा पूजा समारोह से पहले, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए कुछ घोषणा की है। इससे कर्मंचारी अपने त्योहार और बेहतर तरीके से मना सकते हैं। सितंबर के लिए असम सरकार के कर्मचारियों का वेतन महीने के अंत तक जमा किया जाएगा। राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन आमतौर पर हर महीने के पहले सप्ताह में जमा किया जाता है।
अभी पढ़ें – अब बिना UPI पिन के करें पेमेंट, ‘UPI Lite’ लाया गजब के फायदे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को वित्त विभाग को आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन का जल्द वितरण शुरू करने का निर्देश दिया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, दुर्गा पूजा और उत्सव की छुट्टियां 2 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं और निर्बाध उत्सव सुनिश्चित करने के लिए, मुख्यमंत्री ने विभाग को 29 सितंबर से वेतन वितरण शुरू करने का निर्देश दिया।
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमंत सरमा के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘यह सरकारी कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना है। हम अपने कर्मचारियों की परवाह करते हैं।’
इस बीच, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार 21 विभागों में विभिन्न पदों पर 11,202 लोगों की नियुक्ति करेगी। सोशल मीडिया पोस्ट में, सरमा ने कहा कि ये नियुक्तियां पिछले साल मई में पदभार संभालने के बाद से पहले से नियुक्त 27,737 उम्मीदवारों के अतिरिक्त होंगी।
अभी पढ़ें – सीनियर सिटीजन के लिए FD स्कीम बंद कर रहे हैं ये दो बैंक, यहां पढ़ें- सभी जानकारी
बेरोजगार युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देने के भाजपा के चुनावी वादे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हम प्रतिबद्ध हैं, हम देते हैं। सरमा ने कहा कि असम सरकार अब 23 सितंबर को गुवाहाटी में एक समारोह में 21 विभागों में 11,202 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
48 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines