Good news for senior citizens: लाखों वरिष्ठ नागरिकों और आम बचत योजना खाताधारकों के लिए एक अच्छा अपडेट आया है। सरकार ने कई छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की है। जिन योजनाओं में ब्याज दर में वृद्धि देखी गई है, वे हैं किसान विकास पत्र (केवीपी), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और डाकघर बचत योजनाएं हैं।
एनएससी, केवीपी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसी तरह 5 फीसदी तक की जमा राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि नए रेट 1 जनवरी से 31 मार्च, 2023 के बीच लागू होंगे।
कुछ लोकप्रिय योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें पीपीएफ (7.1 फीसदी) और सुकन्या समृद्धि योजना (7.6 फीसदी) शामिल हैं। बढ़ोतरी के साथ अब हम कह सकते हैं केंद्र ने बैक-टू-बैक तिमाहियों में कुछ योजनाओं के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की है। इससे पहले, नौ तिमाहियों के लिए ब्याज दरें स्थिर बनी हुई थीं। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें आम तौर पर हर तिमाही में संशोधित की जाती हैं।
नवीनतम ब्याज दर में वृद्धि के बाद परिवर्तन
- एक साल की जमा: 6.6 प्रतिशत
- दो साल की जमा: 6.8 प्रतिशत
- तीन साल की जमा: 6.9 प्रतिशत
- पांच साल की जमा: 7 प्रतिशत
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दर जनवरी-मार्च की अवधि में 40 आधार अंक बढ़कर 8 प्रतिशत हो जाएगी।
किसान विकास पत्र (केवीपी) की ब्याज दर 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दी गई है। परिपक्वता अवधि को 123 महीने से घटाकर 120 महीने कर दिया गया है।
मासिक आय योजना के लिए, 40 आधार अंकों की वृद्धि के साथ ब्याज 7.1 प्रतिशत हो गई है। एनएससी के लिए ब्याज दर 20 आधार अंकों से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी गई है। बचत जमा पर ब्याज दर 4 फीसदी सालाना रहेगी।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
53 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
3 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
4 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
16 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines