हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

24 March Gold Silver Price Today: मची खलबली! सोना 1600 से ज्यादा टूटा, चांदी में 7800 की गिरावट; चेक करें ताजा रेट्स

Glod Silver Price Drop: सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल की भारी बिकवाली के बाद आज भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
सप्‍ताह के दूसरे द‍िन भी सोने चांदी के दाम में ग‍िरावट

24 March Glod Silver Price: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है।

हिमाचल में 5 रुपये महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने कहा- इस ‘अच्छे काम’ में करेंगे पैसों का इस्तेमाल

सोने के भाव में गिरावट (Gold Price Today)

अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव में आज ₹1,653 (1.19%) की कमी देखी गई। इसके साथ ही सोने का भाव गिरकर ₹1,37,607 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। पिछले कुछ हफ्तों की रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने में यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में ग‍िरावट (Silver Price Today)
चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख और भी ज्यादा आक्रामक है। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹7,824 (3.47%) टूटकर ₹2,17,343 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी में आई यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो आने वाले शादी-ब्याह के सीजन के लिए जेवर बनवाने की योजना बना रहे हैं।

Petrol Price Today: दिल्ली से पटना तक पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी; चेक करें

विज्ञापन

क्यों गिर रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और ऊंचे ब्याज दरों की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कुछ निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से पैसा निकालकर अन्य विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों में ‘करेक्शन’ दिख रहा है।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola