सोने के भाव में गिरावट (Gold Price Today)
अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव में आज ₹1,653 (1.19%) की कमी देखी गई। इसके साथ ही सोने का भाव गिरकर ₹1,37,607 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। पिछले कुछ हफ्तों की रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने में यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है।
चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Price Today)
चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख और भी ज्यादा आक्रामक है। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹7,824 (3.47%) टूटकर ₹2,17,343 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी में आई यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो आने वाले शादी-ब्याह के सीजन के लिए जेवर बनवाने की योजना बना रहे हैं।
क्यों गिर रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और ऊंचे ब्याज दरों की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कुछ निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से पैसा निकालकर अन्य विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों में ‘करेक्शन’ दिख रहा है।