Gold Silver Rate : सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा; दो सप्‍ताह में अर्श से फर्श पर आईं कीमतें

Gold Silver Price Comparison Feb 2026 : फरवरी 2026 के पहले 14 दिनों में सोना-चांदी कितना बदला? 1 फरवरी की तुलना में 14 फरवरी को कीमतों में भारी गिरावट आई है. आइये आपको बताते हैं क‍ि फरवरी के पहले दो सप्‍ताह में सोने चांदी का भाव क‍ितना ग‍िर गया.

gold silver rate (2)

सोने चांदी का भाव क‍ितना ग‍िर गया

विज्ञापन

Gold Rate 1st to 14th Feb: फरवरी का महीना सोने और चांदी की कीमतों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है. महीने की शुरुआत में जहां कीमतें आसमान छू रही थीं, वहीं दूसरे हफ्ते के खत्म होते-होते बाजार में एक बड़ा ‘करेक्शन’ देखने को मिला है. अगर आप खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आपने निवेश किया हुआ है, तो इन 14 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जरूर देखें.

सोने का हाल: 14 दिनों में 25000 रुपये की बड़ी गिरावट

फरवरी की शुरुआत में सोने ने अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ था, लेकिन आज की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. फरवरी के पहले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,81,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास थी. आज वैलेंटाइन डे पर सोना गिरकर 1,56,000 के स्तर पर पहुंच गया है. यानी इन 14 दिनों में सोने की कीमतों में करीब 25000 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी कमी आई है.

Advertisment

चांदी का हाल: रिकॉर्ड हाई से धड़ाम हुआ बाजार (Silver Price Crash)
चांदी में सोने से भी ज्यादा बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है. चांदी ने निवेशकों को जितना मुनाफा दिया था, पिछले 10 दिनों में उतनी ही तेजी से गिरावट भी दिखाई है. महीने की शुरुआत में चांदी 3.50 लाख से 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बीच झूल रही थी. आज चांदी का भाव घटकर 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब आ गया है. यानी देखा जाए तो चांदी में पिछले दो हफ्तों में करीब 1.40 लाख रुपये तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

क्यों बदला बाजार का रुख?
ऐतिहासिक मुनाफावसूली:
जनवरी के आखिरी हफ्ते में कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं, जिससे बड़े निवेशकों ने अपना मुनाफा निकालना (Profit Booking) शुरू किया.

विज्ञापन

डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा.

बजट के बाद का असर: फरवरी की शुरुआत में आए बजट के बाद बाजार ने नई टैक्स और ड्यूटी व्यवस्था को एडजेस्ट किया है.

विज्ञापन

क्या यह खरीदारी का सही समय है?
1 फरवरी के मुकाबले आज 14 फरवरी को सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह ‘करेक्शन’ एक बेहतरीन मौका है. हालांकि, बाजार अभी भी अस्थिर है, इसलिए निवेश करने से पहले रेट्स को एक बार फिर जरूर ट्रैक करें.

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ