हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Gold Rate Today: बुरी तरह गिरी सोने की कीमत, जानें- क्या है आज का भाव

शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

Gold Price Today 3 May 2024: शुक्रवार का दिन शेयर मार्केट के साथ सोने पर भी भारी पड़ा। एक तरफ जहां शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई तो वहीं सोने की कीमत भी गिर गई। शुक्रवार को 22 कैरेट के सोने में 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ यह 65,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट के सोने में 540 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 71,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं बात अगर 18 कैरेट के सोने की करें तो इसमें 410 रुपये (प्रति 10 ग्राम) की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ 18 कैरेट के सोने की कीमत 53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

चांदी की कीमत में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को इसकी कीमत 83,500 रुपये प्रति किलो रही। गुरुवार को भी इसकी कीमत इतनी ही थी।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 71,880 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,500 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 71,730 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,500 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 72,160 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 87,000 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 71,730 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,500 रुपये/1 किलो।

विज्ञापन

अन्य शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर                22K का रेट        24K का रेट      18K का रेट
नोएडा                ₹65,900            ₹71,880             ₹53,920
बेंगलुरु               ₹65,750            ₹71,730              ₹53,880
हैदराबाद           ₹65,750             ₹71,730             ₹53,880
केरल                 ₹65,750             ₹71,730             ₹53,880
पुणे                    ₹65,750            ₹71,730              ₹53,880
वडोदरा             ₹65,800            ₹71,780             ₹53,840
अहमदाबाद       ₹65,800           ₹71,780             ₹53,840
पटना                ₹65,800             ₹71,780            ₹53,840

यह भी पढ़ें : जल्दी ही 2 लाख पार पहुंच जाएगा सोना, जानें- क्या कहता है ट्रेंड
यह भी पढ़ें : चांदी की चमक हो रही तेज, एक महीने में दिया सोने से ज्यादा रिटर्न

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola